अवागढ़ में 16 गूंज रही सिद्धचक्र महामंडल विधान की भक्ति-आराधना

धर्म

अवागढ़ में 16 गूंज रही सिद्धचक्र महामंडल विधान की भक्ति-आराधना

मुनिश्री निर्भय सागर जी महाराज के सान्निध्य में दस दिवसीय आयोजन; 17 नवंबर को घटयात्रा व ध्वजारोहण, 25 नवंबर को विश्वशांति महायज्ञ से होगा समापन

अवागढ़ (एटा)।
धर्मनगरी अवागढ़ में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिल रहा है। यहां श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय अतिशय क्षेत्र, नया बाग कोठी नसियाजी में 16 से 25 नवंबर 2026 तक दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है।

 

सेठ कमल कुमार जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, अवागढ़ (एटा) के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए सकल दिगंबर जैन समाज एवं अवागढ़ की समस्त शाखाओं की ओर से श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होकर पुण्यार्जन करने का आमंत्रण सभी को प्रेषित किया है। आयोजन का निर्देशन प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी आदरणीय राकेश ‘भैय्याजी’ (अलीगढ़-मंडला) कर रहे है।।

17 नवंबर को निकली घटयात्रा, हुआ ध्वजारोहण

18 से 24 नवंबर तक प्रतिदिन होंगे विधान

17 नवंबर को इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, जाप्य-संकलीकरण, मंगल कलश स्थापना, मंगलदीप प्रज्वलन एवं श्री सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद 18 से 24 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, नित्य-नियम पूजा और श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

उपाध्याय श्री संघ के प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 8:45 से 9:30 बजे तक निर्धारित हैं। सायंकाल आरती एवं भजन का कार्यक्रम रहेगा।

25 नवंबर को विश्वशांति महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति

आयोजन का समापन 25 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे विश्वशांति महायज्ञ एवं समापन कार्यक्रम के साथ होगा। 24 नवंबर की रात्रि 8 बजे सम्मान समारोह एवं आभार कार्यक्रम भी रखा गया है।

विधान में आमंत्रित विद्वान के रूप में श्री विकास जैन शास्त्री (ललितपुर), संगीतकार मनोज जैन एंड पार्टी (जयपुर) अपनी प्रस्तुतियां दें रहे है। 16 से 25 नवंबर तक प्रतिदिन विधान के पश्चात आयोजक परिवार की ओर से वात्सल्य भोजन की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय सेठ कमल कुमार जैन एवं स्वर्गीय श्रीमती कंचनश्री जैन, कोटड़ी परिवार, अवागढ़ हैं। विधान पुण्यार्जक यतेन्द्र कुमार-श्रीमती आशा जैन, प्रांशु जैन (पारस)-श्रीमती टीसा जैन एवं कोटड़ी परिवार, अवागढ़ (एटा) हैं।

दस दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक पात्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं को पुण्यार्जन का अवसर मिलेगा। आयोजक सेठ कमल कुमार जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने सकल समाज से आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *