केथुली अतिशय क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और आत्मीयता के संग सजा वीर जैन सोशल ग्रुप का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सदस्यों ने साझा किए विचार, संगठन की मजबूती और सामाजिक-रचनात्मक गतिविधियों को लेकर बनी आगामी कार्ययोजना
रामगंजमंडी।
दीपावली की खुशियां, नववर्ष का उत्साह और धर्म की आराधना… इन तीनों का सुंदर संगम रविवार को अतिशय क्षेत्र केथुली में देखने को मिला। अवसर था श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी के दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह का, जिसमें समूह के सदस्यों ने धार्मिक श्रद्धा, आपसी सौहार्द और पारिवारिक आत्मीयता के वातावरण में एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस समारोह की शुरुआत प्रातःकालीन बेला में भगवान के अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन-विधान के साथ हुई। धार्मिक अनुष्ठानों में समूह के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और परिवार, समाज एवं संगठन की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
श्रीफल और माल्यार्पण से हुआ आत्मीय स्वागतसमारोह में पहुंचे समूह के सदस्यों का प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा श्रीफल भेंट कर एवं माल्यार्पण के माध्यम से आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। पूरा आयोजन धार्मिक उल्लास के साथ आपसी मेल-मिलाप, प्रेम और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देता नजर आया।


वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत, आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान समूह अध्यक्ष संजय जैन दुगेरिया ने संगठन का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही समूह द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला। सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा भविष्य में धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई गति देने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन हरसोरा ने किया। समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामाजिक संगठन केवल आयोजनों तक सीमित नहीं होते, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और सेवा की भावना से समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अनूप जैन, रितेश ठाई, नीलेश धानोप्या, धर्मेश जैन, मनोज जैन, नीलेश जैन, गौरव जैन, पंकज जैन, विपिन सबद्रा, जय कुमार जैन, सुनील सुरलाया, विकास जैन, मनीष सबद्रा सहित समूह के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
संपर्क: 9929747312
