इंदौर चातुर्मास के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया निवेदन: संगठन में शक्ति, समयदान से होंगे बड़े कार्य
इंदौर ।
इंदौर में आगामी चातुर्मास करने के निवेदन के लिए दिगंबर जैन समाज, इंदौर के विभिन्न मंदिरों और दिगंबर जैन समाज के अनेक श्रावक सीकर पहुँचे। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी की प्रेरणा से , भरत जैन जीरभार के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के समक्ष चातुर्मास हेतु निवेदन किया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और संगठन के माध्यम से बड़े-बड़े कार्य सहजता से पूरे किए जा सकते हैं।
राजकीय अतिथि वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि इंदौर धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से ऐतिहासिक नगर है। वहाँ का समाज धर्म को जानना, सुनना, समझना और जीवन में अपनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित करना और विभिन्न द्रव्यों से पूजन करना ही पर्याप्त नहीं है; सभी को समय का दान देकर धर्मकार्य में सहभागी होना चाहिए। सम्यक कार्य-पद्धति ही संस्कृति है, इसलिए खान-पान, रहन-सहन और संस्कारों को धार्मिक बनाए रखना चाहिए।

इस अवसर पर रेखा जैन द्वारा संकलित पुस्तक प्रवचनांश का विमोचन किया गया और अतिथियों द्वारा उन्हें आचार्य श्री को भेट की ।
इंदौर दिगंबर जैन समाज की और भरत-ऋतु जैन, नमिष जैन, पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल, मनोहर झांझरी, महावीर जैन, कैलाश वेद, निर्मल कासलीवाल,नकुल पाटोदी, डी.के. जैन, जितेंद्र जैन, जैनेश झांझरी, रेखा संजय जैन, श्रेष्ठी जैन, नवनीत जैन, कमल काला, होलास सोनी, योगेश जैन, संजय जैन, प्रफुल्ल जैन, प्रकाश जैन, अभय पाटोदी, कमलेश टीना जैन, राजेंद्र जैन सहित समाज के 110 प्रमुखजन एवं श्रद्धालु सम्मिलित हैं।
रेखा संजय जैन
समूह संपादक श्रीफल
