ज्ञानोदय तीर्थ नारेली अजमेर कमेटी ने किए श्री फल भेंटखांडप्रस्थ से इन्द्रप्रस्थ ज्ञानोदय तीर्थ को बनाया है सुधासागर महाराज

धर्म

ज्ञानोदय तीर्थ नारेली अजमेर कमेटी ने किए श्री फल भेंटखांडप्रस्थ से इन्द्रप्रस्थ ज्ञानोदय तीर्थ को बनाया है सुधासागर महाराज

नारेली

बहुउद्देशीय ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली अजमेर कमेटी ने परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी के चरणों में श्री फल भेंट कर ज्ञानोदय तीर्थ नारेली अजमेर चातुर्मास का निवेदन किया।

 

 

इस दौरान मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ने कहा कि ज्ञानोदय तीर्थ भी खांडप्रस्थ ही था जिसे आप लोग इन्द्रप्रस्थ बनाने में लगे हैं। हमें तो हर जगह ही खांडप्रस्थ मिलते हैं, उसे इन्द्रप्रस्थ बनाने की प्रेरणा देते हैं। ज्ञानोदय तीर्थ नारेली अजमेर एक बहुउद्देशीय तीर्थ है आप लोगों ने अस्सी प्रतिशत काम किया है हमारी दृष्टि बीस प्रतिशत की ओर है सौ में से सौ नम्बर आना चाहिए तब तो कोई बात है।

 

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष मनीष गदिया निर्माण संयोजक एन के ‌वेद कोषाध्यक्ष मिश्री गदिया वीरेंद्र जैन अनिल गदिया सहित सभी सदस्यों ने श्री फल भेंट किए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *