श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण का लड्डू अर्पण किया गया

धर्म

श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण का लड्डू अर्पण किया गया

रामगंजमंडी।

शहर के बाजार नं. 3 से स्थित भगवान आदिनाथ के मंदिर में २४ वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव को पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि वर्तमान शासन भगवान महावीर स्वामी का चल रहा है। उनके निर्वाण दिवस पर पूरे भारत के जैन मंदिरों में महावीर स्वामी को लड्डू अर्पण किया जाता है। रामगंजमंडी में प्रथम लड्डू अर्पण करने का लाभ हुलासमल सुधीर कुमार पारख परिवार ने लिया। उनकी ओर से प्रथम लड्डू अर्पण करने के बाद पूरे समाज ने भगवान को लड्डू अर्पण किए।

 

लड्डू अर्पण करने के बाद भगवान महावीर स्वामी की आरती का लाभ हुलासमल सुधीर कुमार पारख परिवार ने लिया। वही भगवान महावीर स्वामी के मंगल दीपक का लाभ दुलीचंद, भूपेंद्र कुमार, राजेश कुमार लोढा परिवार ने लिया। वहीं, दादागुरुदेव की प्रथम आरती का लाभ हुलासमल सुधीर कुमार पारख परिवार ने लिया। नाकोड़ा भैरव एवं क्षेत्रपाल भैरूजी की प्रथम आरती का लाभ ज्ञानचंद सुरेन्द्रकुमार बापना परिवार ने लिया।


– मंदिर पर शिखर की ध्वजा का लाभ केएमपी की कोषाध्यक्ष साक्षी पारख ने लिया

श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि 90 वर्ष पुराने इस मंदिर का नींव से लेकर 42 फिट ऊंचे शिखर बंध मंदिर का निर्माण इसी वर्ष हुआ। वैशाख वदि तेरस 15 अप्रैल को इस मंदिर की प्रतिष्ठा राष्ट्र रत्न अवंती तीर्थोद्वारर खरतरगच्छाधिपती आचार्य जिन मनीप्रभ सूरीश्वर महाराज द्वारा की गई थी। उस वक्त इस शिखर बंध मंदिर की पहली ध्वजा सूरत निवासी मनीष कुमार परिवार ने फहराई थी। निर्वाण महोत्सव में ही अगली दूसरी ध्वजा की बोली लगाई गई। 42 फिट ऊँचे शिखर पर ध्वजा फहराने का लाभ श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख की बेटी पूर्व पार्षद और अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की हाल ही में बनी कोषाध्यक्ष साक्षी पारख ने यह लाभ लिया। मंदिर के जीर्णोद्धार से पहले भी ध्वजा फहराने का लाभ साक्षी पारख ने ही लिया था।


– सफेद मार्बल का पहला मंदिर जो 7 महीने में तैयार हुआ
रामगंजमंडी में सफेद मार्बल का यह पहला मंदिर है जो कुल 7 महीने 7 दिन में बनकर तैयार हुआ। और इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि परमात्मा के दर्शन आम आदमी को सड़क से ही हो जाते हैं।


निर्वार्ण महोत्सव के बाद सभी समाज बन्धुओं ने एक दूसरे को दीपावली एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। निर्वार्ण महोत्सव में ज्ञानचंद डांगी, विजयकुमार छाजेड़, प्रेमचंद छाजेड़, प्रेमचंद पारख, पदम छाजेड़, सुभाष बापना, अजीत पारख, दिलीप तिल्लानी, मंगल डांगी, संतोष चौपड़ा, राजेंद्र रांका, प्रदीप चत्तर, श्रीचंद वेद, नरेंद्र मेहता, महेंद्र तातेड़, राजेंद्र मेहता, संदीप मोरावाल, ज्ञानचंद बम, विनय डांगी, विनीश छाजेड़, विकास बापना, गौरव बापना, रवि बापना, कौशल बापना, विनोद डोसी, पुजारी कैलाश चंद व्यास सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *