भामाशाह सुरेश कुमार बाबरिया (दोतड़ा वाला परिवार) रामगंजमंडी को शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया अभिनंदन पत्र भेंट

धर्म

भामाशाह सुरेश कुमार बाबरिया (दोतड़ा वाला परिवार) रामगंजमंडी को शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया अभिनंदन पत्र भेंट
रामगंजमंडी

भामाशाह दानवीर श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया दोतडा वाला परिवार द्वारा अतिशय क्षेत्र कैथुली में पार्श्वनाथ महामंडल विधान किया गया। यह महामंडल विधान परिवार द्वारा सम्मेद शिखर तीर्थ की यात्रा निर्विघ्न पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समस्त सम्मेद शिखर तीर्थयात्री मौजूद रहे वह भक्ति भाव के साथ मग्न होकर इस महामंडल विधान को किया यह महामंडल विधान प्रशांत शास्त्री, आकाश शास्त्री एवं सिद्धार्थ शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी द्वारा भामाशाह सुरेश कुमार बाबरिया परिवार को अभिनंदन पत्र भेंट कर उन्हें साफा माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। अभिनंदन करते समय समाज की ओर से श्रीमान अजीत कुमार सेठी, दिलीप कुमार विनायका, रमेश विनायका, राजीव बाकलीवाल, प्रकाश विनायका, गजेंद्र झांझरी आदि मोजूद रहे। वही महिला वर्ग में श्रीमती सुमित्रा सेठी, शोभना सांवला, ललिता विनायका मोजूद रही।


यह अभिनंदन पत्र समाज की ओर से उन्हें समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। बाबरिया परिवार द्वारा तीर्थों के कायाकल्प में, समाज सेवा में, संत सेवा में समर्पित रहने हेतु प्रदान किया गया। इस अभिनंदन पत्र का वाचन शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष श्रीमान अजीत कुमार सेठी ने किया।

 

 

 

इस अवसर पर यात्रा में विशेष सहयोग देने वालों में श्रीमान नितिन पटवारी, अजय सांवला के साथ यात्रा की कवरेज करने के लिए अभिषेक जैन लुहाड़िया व पूजन विधान आदि संपन्न कराने में विशेष योगदान के लिए प्रशांत शास्त्री व आकाश शास्त्री का बहुमान बाबरिया परिवार द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर विधान का मंडल बनाने में प्रीति जैन प्राची जैन पूजा जैन आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। बाबरिया परिवार द्वारा अतिशय क्षेत्र कमेटी व महामंत्री रितेश ठाई का  आभार जताया गया। वही बाबरिया परिवार का अभिनंदन नितिन सबदरा, मनीष सबदरा द्वारा भी किया गया।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *