दमोह से विशाल अहिंसा वाहन रैली पहुंची कुण्डलपुर ध्वजारोहण के साथ गुरु परंपरा समर्पण समारोह का शुभारंभ*

धर्म

*दमोह से विशाल अहिंसा वाहन रैली पहुंची कुण्डलपुर ध्वजारोहण के साथ गुरु परंपरा समर्पण समारोह का शुभारंभ*
*युवाओं के जोश और बुजुर्गों के अनुभव से होता है धर्म का जयघोष मुनि श्री समता सागर जी*
कुण्डलपुर (दमोह)

।शरद पूर्णिमा की पूर्व बेला पर गुरुवर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज द्वारा दीक्षित एवं विद्याकुल संप्रवाहक आचार्य प्रवर श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ति सभी मुनि व आर्यिका संघों के मंगल आशीर्वाद से आयोजित गुरु परंपरा समर्पण समारोह का आगाज 24 अक्टूबर को विशाल अहिंसा वाहन रैली के कुण्डलपुर आगमन से हुआ। दमोह के तहसील ग्राउंड पर स्वल्पाहार के पश्चात दमोह विधायक पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया,कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, महामंत्री आरके जैन पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई, जैन पंचायत महामंत्री पदमचंद खली आदि द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशाल अहिंसा वाहन रैली को रवाना किया गया जो कीर्ति स्तंभ घंटाघर से पुराना थाना धरमपुरा नाका होते हुए पटेरा समाज द्वारा स्वल्पाहार के पश्चात कुण्डलपुर पहुंची।मार्ग में हटा, पटेरा, बाकल, रैपुरा, हिंडोरिया, बांदकपुर, पथरिया, बनबार, अभाना, बटियागढ़, नोहटा, तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, जबेरा, कुम्हारी आदि नगरों, ग्राम से लोग जुड़ते गए बड़ी संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर धर्म ध्वजा लहराते बड़े बाबा छोटे बाबा का जय घोष करते हुए गुरु भक्तों का समूह बड़े बाबा की नगरी कुण्डलपुर प्रवेश द्वार पहुंचा।

 

 

 

कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी आयोजन समिति ने गाजे-बाजे के साथ रैली का स्वागत अभिनंदन किया।पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी, मुनिश्री पवित्रसागर जी ससंघ का मंगल आशीष सभी को प्राप्त हुआ । कुण्डलपुर के पूज्य बड़े बाबा के चरणों में पहुंचकर सभी ने भक्ति भाव के साथ आरती, बधाई नृत्य गायक नीलेश जैन दमोह संगीत पार्टी की स्वर लहरियों के साथ भक्ति अर्चना की।

 

अविनाश जैन विद्यावाणी,प्रचारमंत्री जयकुमार जैन ‘जलज’ ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा ,पूजन, मुनिसंघ की आहारचर्या संपन्न हुई सभी भक्तों को वात्सल्य भोज की व्यवस्था कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा की गई ।दोपहर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज, मुनि पवित्रसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में ध्वजारोहण पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने किया, मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन ,चित्र अनावरण के साथ आचार्य श्री की पूजन एवं मुनिसंघ की मंगल देशना हुई।

 

 

 

 

निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज ने कहा युवा जागृत होते हैं तो समाज जागृत रहता है बुजुर्गों के पास अनुभव और विवेक होता है जबकि युवाओं में जोश और ऊर्जा होती है। यदि दोनों पीढ़ियां अलग-अलग होकर कार्य करेंगे तो समाज को अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा ,लेकिन जब युवाओं का उत्साह, वरिष्ठ जनों के अनुभव और मार्गदर्शन से जुड़ता है तब धर्म का जयघोष होता है ।मुनि श्री ने कहा धर्मध्वजा हमारी आन, मान, मर्यादा और धार्मिक सम्मान का प्रतीक है उसे फहराना केवल परंपरा नहीं बल्कि धर्म के प्रति समर्पण और उसकी मर्यादा बनाए रखने का संकल्प है। भगवान महावीर के जिनशासन की प्रभावना बढ़ाने अहिंसा और संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुंचने में युवाओं की महती भूमिका है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सदुपयोग धर्म सदाचार और समाज सेवा में करना चाहिए । दमोह से सभी जिनालयों के युवा, बुजुर्ग, महिला वर्ग, जैन मिलन, गौशाला परिवार औषधालय कमेटी, जैन पंचायत के साथ दिलेश चौधरी, अमरदीप लालू,राम जैन, लकी गांगरा, अमन जैन सहित युवा टीम ने रैली में महती भूमिका निभाई।बड़ी संख्या में कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही।, सायंकाल भक्तामर दीप महाअर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती का आयोजन हुआ। 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः हथकरघा ,शांतिधारा, दयोदय प्रकल्प के प्रति समर्पित प्रतिनिधियों के द्वारा उनके उद्देश्य भावी योजनाओं का कथन एवं समिति द्वारा उनका सम्मान होगा। दोपहर में प्रतिभास्थली, पूर्णायु, भाग्योदय एवं आचार्य श्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में निर्माणाधीन कुण्डलपुर, नेमावर, चंद्रगिरी ,रामटेक, अमरकंटक आदि के प्रतिनिधियों द्वारा उनके उद्देश्य भावी योजनाओं का कथन एवं समिति द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा ।श्रावक श्रैष्ठियों, दानवीर भामाशाहों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान होगा। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं झांकी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण के साथ पूज्य मुनि संघ की मंगल देशना का लाभ देश के कोने-कोने से आए बड़ी संख्या में गुरु भक्त जनसमूह को प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *