परम पूज्य मुनि श्री 108 जय कीर्ति जी महाराज के अवतरण दिवस के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न 

धर्म

परम पूज्य मुनि श्री 108 जय कीर्ति जी महाराज के अवतरण दिवस के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न

कोटा

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी कोटा में विराजमान परम पूज्य मुनि 108 श्री जय कीर्ति सागर जी महाराज का अवतरण दिवस एवं पिच्छीका परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल की बेला में सर्वप्रथम श्री जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम की मंगल शुरुआत हुई। गुरुदेव के पाद प्रक्षालन एवं जिनवाणी विराजमान करने का सौभाग्य प्रकाश जैन डॉक्टर अखिलेश ठोरा,व लुहाडिया परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

इन मांगलिक बेला में गुरुदेव की सामूहिक भक्तिमय संगीतमय पूजन सभी श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य करते हुए आनंदपूर्वक अनिल जी डाबी व संगीतकार सौरभ भैया द्वारा संपन्न कराई गई जिसमें समाज के सभी महिला पुरषो ने भाग लिया। पूजन के पश्चात अवतरण दिवस के अवसर पर गुरुवर के समक्ष विनयांजलि प्रस्तुत की गई जिसमें सकल समाज के अध्यक्ष प्रकाश जी बज, कार्य अध्यक्ष श्रीमान जेके जैन साहब श्रेस्ठि श्री मान भागचंद जी लुहाडिया मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीमान अशोक जी पहाड़िया सहित कई समाज जनों द्वारा विनांजलि प्रस्तुत की गई जिसमें गुरुवर की तब साधना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। आज पिच्छीका परिवर्तन समारोह में समाज के त्यागी जनों एवं श्रेस्ठि जनों द्वारा नवीन पिच्छीका गुरुवर के कर कमलों में भेंट की गई एवं गुरुजी की पुरानी पिच्छीका का प्राप्त करने का सौभाग्य समाज के युवा नवीन जी नेमी लुहाडिया परिवार को प्राप्त हुआ। पूज्य माता सुविक्ष मति माताजी की भी पिच्छीका परिवर्तित की गई जिसमें प्राचीन पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य मुंबई निवासी श्रीमान अनिल जी ललिता जी को प्राप्त हुआ। माताजी व ब्रह्मचारिणी जी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य ओपी गुप्ता एव महावीर ललित नवीन लुहाडिया परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

 

इस अवसर पर समाज के कई श्रेष्ठि जिसमें अध्यक्ष प्रकाश  बज महामंत्री पदम् बड़ला पूर्व अध्यक्ष श्री विमल  विनोद  टोरड़ी जेके जैन साहब भागचंद  लुहाडिया सुरेश  नरेश  निशा  वेद प्रकाश  सामरिया राजू जी गोधा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।गुरुदेव के श्री चरणों में कोटा के विभिन्न उपनगरो रामपुरा आदि से पधारे समाज जनों ने भी श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *