काठमांडू जैन मन्दिर में अयोजित दस लक्षण महामंडल विधान का भव्य रूप से हर्षो उल्लास के साथ समापन*

धर्म

*काठमांडू जैन मन्दिर में अयोजित दस लक्षण महामंडल विधान का भव्य रूप से हर्षो उल्लास के साथ समापन*

**********************************

*नेपाल की पुण्य धारा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू में विश्व प्रसिद्ध समाधि भक्ति के रचयिता 108 आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या बा. ब्र . रुचि दीदी टीकमगढ़ के सानिध्य में दस लक्षण महापर्व बड़े हि धूम धाम से मनाए गए।*

 

*श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रातः काल में श्री जी के अभिषेक , शांतिधारा,नित्य नियम पूजन के बाद संगीत मय दस लक्षण विधान मंडल की पूजा भव्य रूप से संपन्न की गई।*

*मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सेठी के अनुसार साय:काल में भव्य रूप से महाआरती का आयोजन होता था। संगीतमय महाआरती के पश्चात प्रखर वक्ता, वाणी भूषण बा. ब्र . रुचि दीदी द्वारा दस धर्म के ऊपर शास्त्र प्रवचन बड़े ही सुन्दर रुप से दिए जाते है। बाद में प्रशन मंच व भक्तिमय संगीत का आयोजन होता था जिसमे जैन समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता रही व सभी ने उमंग व उत्साह के साथ सभी क्रियाओं में बड़ चढ़कर के भाग लिया। सुगंध दशमी, उत्तम सयम धर्म के पावन अवसर अवसर पर प्रातःकाल में श्रावकों द्वारा धुप खेकर एवं संध्या काल में 48 दीपकों से भक्तांबर की महाअर्चना की गई ।*

*कोषाध्यक्ष राजेश काला ने बताया कि पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष डेकोरेशन रोशनी से प्रकाश मय किया गया। दसलक्षण महामंडल विधान के सौधर्म इंद्र की पात्रता का सौभाग्य श्री संजय जी ऊषा देवी काला , ध्वजारोहण करने का श्री पवन जी चंदा देवी जैन एवं अखंड दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य श्री सनत कुमार जैन को प्राप्त हुआ। संगीत कार सुरेंद्र ,अनिल,अंकित एंड पार्टी ललितपुर द्वारा अपनी स्वर लहरियों से सभी को मंत्र मुग्ध किया। विधान पूजा में महावीर प्रसाद जी काला रांची द्वारा भी दोहों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाती थी। सुमित जैन एवं पुजा दीदी टीकमगढ़ द्वारा भी विधान मंडल पूजन को संपन्न कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया । रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान संगीत के साथ शानदार भक्ति की जाती थी।*

*जैन मन्दिर कमेटी के सचिव संजय गुड्डू जैन के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन वासु पूज्य भगवान के निर्वाण के पावन अवसर पर मन्दिर जी में लडडू चढ़ाया गया। दसलक्षण महापर्व के दौरान श्री अंकित जैन द्वारा 11 दिन, श्री संजय जी काला द्वारा 10 दिन व श्रीमती चांदनी जैन द्वारा 3 दिन की तपस्या करके जैन धर्म की प्रभावना व जैन समाज का गौरव बढ़ाया । मन्दिर प्रागण जयकारों से गुजायमान रहा, व सभी कार्यकर्म संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव से उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए।*

*इस भव्य आयोजन में जैन मन्दिर कमेटी के कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन, सदस्य प्रदीप जैन, संजय काला, अंकित जैन, राकेश काला, प्रशांत जैन सहित समाज के गणमान्य नागरिक उल्लेखनीय संख्या में उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *