*सकल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय जैन समाज को आवाहन*
*श्री हीराचंद नेमचंद दोशी स्मारक ट्रस्ट (HND), जैन हॉस्टल, पुणे (PTR No. E-1634)*(स्थापना – सन् 1941, परमश्रद्धेय श्री वालचंद हीराचंद जी सेठ द्वारा)
🌼 जय जिनेंद्र 🌼
भाईयों और बहनों,
हमारा HND जैन छात्रावास — जो हमारे समाज की सेवा और धर्मस्थल दोनों का केंद्र है — गंभीर संकट में है।
*###समस्या का सार###*
ट्रस्ट डीड में स्पष्ट है कि ट्रस्ट की *संपत्ति बेची नहीं जा सकती।*
फिर भी, वर्तमान ट्रस्टीगणों ने गोखले डेवलपर्स को यह भूमि लगभग ₹230 करोड़ में बेच दी, जबकि इसकी वास्तविक कीमत कई गुना अधिक है।
सौदे में ट्रस्ट को केवल *10,000 वर्गफुट भूमि* देने की बात है, और नया हॉस्टल बिल्डर की मालिकाना संपत्ति रहेगा — ट्रस्ट का नहीं। 

सबसे चिंताजनक बात यह है कि *मंदिर का कहीं उल्लेख ही नहीं है*, और भूमि *बैंक के पास गिरवी रखी जा चुकी है।*
https://drive.google.com/drive/folders/17I9X0QDQQq3OdMDmSvyua4uNQ_zLiW8M?usp=sharing
*###समाज की कार्यवाही ###*
17 अक्टूबर को पुणे में हुए विशाल विरोध में *25,000 से अधिक जैन समाजजन* शामिल हुए।
चैरिटी कमिश्नर, मुंबई ने *28 अक्टूबर तक यथास्थिति* बनाए रखने का आदेश दिया है और मंदिर संबंधी जानकारी मांगी है।
*###आप क्या करें###*
सभी साधर्मी से निवेदन है कि:
• *27 अक्टूबर तक अपने जिलों में मोर्चा निकालें और ज्ञापन दें।*
• *स्थानीय अधिकारियों और थाने में सूचना पहुँचाएँ।*
• *जलूस, मोर्चा और ज्ञापन सौंपने के फोटो/वीडियो* निम्न व्हाट्सऐप नंबरों पर भेजें और अपने Social Media चैनल पर भी डालें।
-निखिल काला – +91 8983 783 783
-तेजस मेहता – +91 98819 04145
*(ज्ञापन की प्रति संलग्न है — स्थान और अधिकारी अनुसार उपयोग करें।)*
https://drive.google.com/drive/folders/1PUCoEMaAYBp7Nn8xaaWhdxryeH_eRt7M?usp=sharing
*यह केवल भूमि नहीं — धर्म की सुरक्षा है*
यदि यह तीन एकड़ धर्मस्थल भूमि बिक गई, तो यह देशभर के अन्य जैन ट्रस्टों, मंदिरों और छात्रावासों के लिए *खतरनाक मिसाल* बन जाएगी।
*आपका सहयोग ही हमारा बल है।*
*जय जिनेंद्र*🙏
#SaveHND
#CancelHNDSale
#SaveHNDTemple
