67 वर्षीय अहमदाबाद निवासी श्रीमान महावीर बज ने सम्मेद शिखर तीर्थ की 111 वंदना पूर्ण की

धर्म

67 वर्षीय अहमदाबाद निवासी श्रीमान महावीर बज ने सम्मेद शिखर तीर्थ की 111 वंदना पूर्ण की
अहमदाबाद
कहते हैं कि लक्ष्य अगर हो तो हर कार्य संपन्न होता है और उसके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती इसके अलावा यदि हमारी भक्ति श्रद्धा हो तो हम सब कार्य संपन्न कर सकते हैं।

 

ऐसा ही कर दिखाया 67 वर्षीय अहमदाबाद निवासी श्री महावीर कुमार बज ने तीर्थराज सम्मेद शिखर की 111 वंदना पूर्ण की जो अपने आप में एक मिसाल है और प्रेरणा है।

 

 

 

आज अच्छे-अच्छे युवा पैदल चलने में थकान सी महसूस करने लगते हैं लेकिन इस उम्र में भी श्री महावीर जैन का प्रभु भक्ति के प्रति लगन श्रद्धा देखते बनती है। उन्होंने यह वंदना लगभग 5 वर्ष में पूर्ण की और हर दो-तीन महीने में यह जाते रहते थे और वहां एक हफ्ते से अधिक रुक कर 7 वंदना करते थे।
प्रभु भक्ति में और श्रद्धा के प्रति उनका समर्पण अपने आप में सभी के लिए एक आयाम स्थापित करता है निश्चित रूप से धर्म प्रभावना में यह एक अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं उनके इस कार्य में सहायक संबल बढ़ाते हुए उनकी धर्मपत्नी ने भी उनका पूर्ण सहयोग किया। साथ ही उनके पुत्र पुत्रवधू श्रीमान राजेंद्र जैन एवं वंदना जैन ने भी उनके इस कार्य में सहभागिता दी और इनका संबल बढ़ाया एवम उनकी बेटी और दामाद इंदु मितेश टोंगिया भी पीछे नहीं रहे।निश्चित रूप से उनके द्वारा की गई यह वंदना आने वाली पीढ़ी के लिए धर्म के संस्कारों का शंखनाद करती है। जो उनकी पौत्री माही और खुशी में साफ देखा जा सकता है। जब उनकी पौत्री को पता लगा कि मेरे दादा ने 111 वंदना की है तो वह खुशी से झूम उठी। वही उनके समधी श्रीमान विमल कुमार सेठी ने भी उनके इस कार्य की अनुमोदना की।

 

 

उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सभी जगह अनुमोदना की जा रही है एवं परिवार जनों ने धर्म प्रभावना हेतु दो दिवसीय आयोजन किया है। जिसके तहत 15 अगस्त को देव दर्शन का कार्यक्रम एवं स्वागत सम्मान रखा गया है साथ ही रात्रि की बेला में धर्मदेव मंदिर अहमदाबाद में भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया है। एवं 16 अगस्त की बेला में सम्मेद शिखर महामंडल विधान सम्राट नगर मंदिर में रखा गया है साथ ही सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का स्नेह भोज धर्म देव मंदिर में रखा गया है। परिवार जन भी ऐसे आयोजन को करके अनुमोदना कर रहे हैं एवं पुण्य में सहभागी बन रहे हैं। वही रामगंजमंडी से पदमकुमार, सुलोचना, अभिषेक जैन लुहाड़िया उनके इस पुनीत कार्य की बहुत-बहुत अनुमोदना की। और उन्हें फोन कर बधाई प्रेषित की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *