ललितपुर में 28से पंच कल्याणक महा महोत्सव*जैन युवा वर्ग देगा गजरथ महोत्सव में सेवाएं

धर्म

ललितपुर में 28से पंच कल्याणक महा महोत्सव*जैन युवा वर्ग देगा गजरथ महोत्सव में सेवाएं
अशोक नगर –

-जिले की सीमा पर स्थित अभिनन्दनो दय तीर्थ ललितपुर में होने वाले श्री मद्जिनेन्द्र त्रिकाल चौबीस सहस्त्र कूट नंदीश्वर दीप पंचकज्ञल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ व गजरथ महोत्सव का अति भव्य आयोजन 28 जनवरी से 5, फरवरी तक परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज ऐलक श्री धैर्य सागरजी क्षुल्लकश्री गंभीरसागर जी महाराज ससंघ प्रतिष्ठाचार्य-बा. ब्र प्रदीप सुयश अशोक नगर (म प्र‌) के प्रतिष्ठाचार्य के रूप में रहेंगे। यह पंचकल्याणक गल्ला मंडी के पास ललितपुर उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है।

 

 

 

 

 

जैन युवा वर्ग के मिडिया प्रभारी रोहित सिघई ने बताया कि जैन समाज ललितपुर का विशेष आमंत्रण जैन युवा वर्ग को प्राप्त हुआ महोत्सव में अपनी सेवाएं देने के संबंध में एक बैठक श्री सुधा सागर भवन थूबोनजी मार्केट में की गई जिसमें महोत्सव में अपनी भूमिका के अतिरिक्त सेवाएं सुनिश्चित करने व दल के कार्यकर्ता को विभिन्न दायित्वो का निर्धारण किया जाएगा।

युवावर्ग अपने दायित्व को अच्छी तरह से पूरा करेगा
इस दौरान संरक्षक विजय धुर्रा ने कहा कि हमें परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है हम सब मिलकर इसे पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है और भी जो दायित्व हमें सौंपे जायेंगे हम उन्हें अपनी पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे इस दौरान युवा वर्ग के संरक्षक शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि हमें अनेक अवसर पर सेवा का सौभाग्य मिलता रहा है इस वर्ष ललितपुर में अवसर मिलने जा रहा है इस दौरान संरक्षक मनीष सिघई अध्यक्ष सुलभ अखाई अंकित जैन मंटू शुभम् कासल रीतेश वेलई सहित अन्य सदस्यों ने अपनी बात रखी।

ये होंगे महोत्सव के मुख्य आकर्षण
28 जनवरी को- घटयात्रा 29जनवरी को -भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह
30 जनवरी को-ध्वजारोहण
गर्भ कल्याणक पूर्व 31जनवरीको-गर्भकल्याणक उत्तर भाग 1फरवरी-जन्म कल्याण महा महोत्सव 2 फरवरी- को तपकल्याणक 3फरवरी- ज्ञान कल्याण4 फरवरी – भव्य समवशरण रचना में दिव्य ध्वजरोहण 5फरवरी-निर्वाण कल्याण महामहोत्सव एवं 11 गजरथो के साथ महा फेरी।

नये सदस्यों को दिलाई शपथ
इस दौरान श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग के नवीन सदस्यों को संरक्षक विजय धुर्रा शैलेन्द्र श्रागर मनीष सिंघई अध्यक्ष सुलभ अखाई ने सदस्यता ग्रहण कराई नवीन सदस्यों में सुमत जैन, विकास जैन ,अंनत जैन, अमित जैन सहित अन्य सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले गत वर्ष के कार्यो की समीक्षा कर जिम्मेदारो के प्रति आभार जताया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *