रथोत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया 🙏 सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान की रिपोर्ट

धर्म

🙏 रथोत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया 🙏
सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान की रिपोर्ट
28 सितंबर 2026, नौगामा।
नौगामा नगर में 10 लक्षण महापर्व के समापन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रथोत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। रथोत्सव को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
प्रातःकाल श्री आदिनाथ मंदिर में विशेष शांतिधारा एवं अभिषेक का आयोजन किया गया। अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य श्रीपाल नानावटी, पंकज मेहता मनीष गांधी सम्यक पंचोरी को प्राप्त हुआ इसके पश्चात श्रीजी को विमान में विराजमान कर बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए एवं भक्तिभाव से शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा पंडाल पहुंची, जहां भगवान आदिनाथ, शास्त्र एवं गुरु की विधि-विधानपूर्वक पूजन की गई।

 

इस अवसर पर 10 लक्षण महापर्व के दौरान उपवास एवं तपस्या करने वाले तपस्वियों तथा वर्षभर समाज एवं धार्मिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बंधुओं का जैन समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


दोपहर में काष्ठ निर्मित भव्य रथ को आकर्षक ढंग से सजाकर विशाल रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में चांदी एवं पीतल की गंगोटी के साथ महिलाएं केसरिया वस्त्र तथा पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर शामिल हुए। जैन धर्म के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
शोभायात्रा 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात शोभायात्रा तालाब एवं बस स्टैंड पहुंची। वहां श्रीजी को विराजमान कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान पारसनाथ,की पूजन के साथ फूलमाला की बोली भी लगाई गई, जिसमें प्रथम सौभाग्य गांधी विजेंद्र फूलचंद जी पिंडारमिया चयन रामलाल प्राप्त करने वाले श्रद्धालु को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपने घरों के बाहर सुंदर रंगोलियां सजाकर श्रीजी का स्वागत किया। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास एवं धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।
शोभायात्रा पुनः श्री आदिनाथ मंदिर पहुंची, जहां रथ को विराम देने के बाद सभी नवयुवक मंडल एवं श्रद्धालु समवशरण मंदिर पहुंचे। यहां भक्तिभाव के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लिया गया।
रथोत्सव के सफल आयोजन पर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी, उपाध्यक्ष संजय गांधी, महासचिव श्रीपाल नानावटी, सचिव आशीष पिंडारमिया, कोषाध्यक्ष राजेश गांधी ,रमेश चंद्र गांधी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी, दृष्टि दीदी एवं वीणा दीदी ने सभी समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।
नाम और पदना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *