कोलकाता में 4 अक्टूबर को होगा धर्म जागृति संस्थान का दसवां राष्ट्रीय अधिवेशन*

धर्म

*कोलकाता में 4 अक्टूबर को होगा धर्म जागृति संस्थान का दसवां राष्ट्रीय अधिवेशन*

*धर्म सिखाओ धर्म बचाओ के नारे के साथ आचार्य वसुनंदी महाराज के पावन सानिध्य में होगा आयोजन*

कोलकाता।

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान (रजि.) का दसवां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी महाराज संसघ गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन का आयोजन प्रातः 7:30 बजे से विवेक विहार क्लब हाउस, बंगवासी, हावड़ा (दक्षिण), कोलकाता में होगा।

 

 

अधिवेशन के मुख्य संयोजक डॉ नीरज जैन दिल्ली के अनुसारअधिवेशन में देशभर से धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं संस्थान के पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ व्यवस्था समिति, कोलकाता द्वारा किया जा रहा है। इसमें सकल दिगम्बर जैन समाज हावड़ा (दक्षिण), कोलकाता एवं वृहत्तर कोलकाता निवेदक के रूप में सहयोगी हैं।

 

 

धर्म जागृति संस्थान का उद्देश्य सच्चे देव, शास्त्र एवं गुरु की सेवा-आराधना के साथ पंथवाद, संतवाद, जातिवाद, वर्णवाद एवं क्षेत्रवाद की संकीर्णता से मुक्त होकर समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। अधिवेशन में धर्म सिखाओ धर्म बचाओ नारे के साथ धर्म, संस्कार, सामाजिक समरसता, सेवा तथा संगठन को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अधिवेशन में संरक्षक विनोद जी मिलेनियम, निकुंज जैन, नीरज जैन, चेयरमैन डॉ. नीरज जैन, अध्यक्ष योगेश जैन, उपाध्यक्ष अतुल जैन, महामंत्री इंजी. भूपेंद्र जैन, मंत्री इंजी. संजीव जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन सी.ए., संयोजक रमेश गर्ग जैन, प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

मुख्य संयोजक डॉ. नीरज जैन के साथ संयोजक संजय काला (ईस्पात) एवं सह-संयोजक नवनीत बज कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। संस्थान की ओर से देशभर के समाजबंधुओं से अधिवेशन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

अधिवेशन का संदेश— “धर्म है जीवन का प्रकाश, आइए मिलकर इसे आगे बढ़ाएं” रखा गया है।

प्रेषक:- संजय जैन बड़जात्या

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *