आर्यिका विशुद्ध मति माताजी का सुनारा में मंगल प्रवेश वनस्थली में होगा बुधवार को होगा मंगल आगमन

धर्म

आर्यिका विशुद्ध मति माताजी का सुनारा में मंगल प्रवेश वनस्थली में होगा बुधवार को होगा मंगल आगमन
निवाई वनस्थली
– जैन समाज की विश्व विख्यात भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105विशुद्धमति माताजी ससंध का बुधवार को वनस्थली में मंगल प्रवेश होगा।

 

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि आचार्य निर्मल सागर महाराज की शिष्या गणिने आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका 105विज्ञमति माताजी संघ फागी, माधोराजपुरा, डाबीच, राहोली होते हुए मंगलवार को सुनारा पहुंचे जहां समाजसेवी विनोद कुमार, महेन्द्र कुमार, जयकुमार जैन पांडया, राजकुमार पहाड़ियां, प्रेमचंद सोगानी, महावीर प्रसाद छाबड़ा, विमल पाटनी, प्रकाश राहोली, नीरु पांडया शकुंतला छाबड़ा, संजू पाटनी जौंला, शशी सोगानी, रानी कठमाणा, त्रिलोक हरभगतपुरा, अनिल जैन, बंटी कठमाणा, त्रिलोक रजवास, सहित अनेक लोगो ने चरण प्रक्षालन एवं आरती करके अगवानी की।

जौला ने बताया कि गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका 105विज्ञमति माताजी 7 पिच्छिका धारी संघ सहित बुधवार को वनस्थली में मंगल प्रवेश करेंगे। जहां वनस्थली जैन मंदिर में आर्यिका माताजी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आशीर्वाद प्रदान करेगी। समस्त आर्यिका संघ की आहारचर्या भी यहीं होगी।

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता हितेश छाबड़ा राकेश संधी एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आर्यिका विशुद्ध मति माताजी का 19 जून को निवाई में मंगल प्रवेश होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *