छीपीटोला के श्री पार्श्वधाम में ऐतिहासिक क्षमावाणी महापर्व समारोह, गूंजी क्षमा और मैत्री की भावना

धर्म

छीपीटोला के श्री पार्श्वधाम में ऐतिहासिक क्षमावाणी महापर्व समारोह, गूंजी क्षमा और मैत्री की भावना

आगरा।

पर्युषण एवं दशलक्षण महापर्व के समापन के उपलक्ष्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया पंचायती मंदिर, छीपीटोला के तत्वावधान में रविवार को पारंपरिक क्षमावाणी महापर्व समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वधाम में आयोजित समारोह में क्षमा, प्रेम, मैत्री और भाईचारे का संदेश गूंजा। बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने समारोह में सहभागिता की।

 

 

समारोह युवा प्रणेता मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज, मुनिश्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भक्तिगीत एवं मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में पहुंचे।उनके मंगल आगमन पर समाजजनों ने स्वागत किया।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार का स्वागत एवं सम्मान किया। आगरा की समस्त जैन समाज की ओर से भी राज्यपाल का अभिनंदन कर उन्हें क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ. जी.एस.धर्मेश भी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान आगरा के श्रेष्ठीजन द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वहीं मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज के समक्ष शास्त्र भेंट किए गए। धार्मिक परंपराओं के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ने मंगल उद्बोधन में क्षमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षमा केवल एक शब्द नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और मन की निर्मलता का मार्ग है। अहंकार, क्रोध और वैमनस्य का त्याग कर प्रेम, करुणा और मैत्री की भावना अपनानी चाहिए। क्षमावाणी पर्व आपसी मनमुटाव भुलाकर संबंधों को मधुर बनाने और समाज में सौहार्द बढ़ाने की प्रेरणा देता है।समारोह के समापन पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।इस अवसर पर संदेश जैन, मनोज जैन,राजीव जैन,अक्षय जैन, दीपक जैन,हेमंत जैन, प्रवीण जैन, बबली जैन,मुरारी लाल जैन, संजीव जैन,अमित जैन,सत्येंद्र जैन वैभव जैन,विनीत जैन,आयुष जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित छीपीटोला जैन समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *