संस्कृत भारती कोटा विभाग आवासीय वर्गसंपन्नसंस्कृत ज्ञान विज्ञान की भाषा भारत का सांस्कृतिक आधार – डॉ मधुसूदन

धर्म

संस्कृत भारती कोटा विभाग आवासीय वर्गसंपन्नसंस्कृत ज्ञान विज्ञान की भाषा भारत का सांस्कृतिक आधार – डॉ मधुसूदन

रामगंजमंडी

संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रांत के कोटा विभाग का आवासीय वर्ग दिनांक 11 जून गुरुवार को संपन्न हो गया । वर्ग 6 जून से प्रारंभ हुआ था जिसमें 95 वर्गाथी पंजीकृत थे जिसमें 50 पुरुष 45 महिलाएं थी । आवासीय वर्ग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विभाग संयोजक श्री देवेंद्र गौतम ने बताया कि वर्ग में कक्षा 9 के छात्र से लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महाविद्यालय छात्र और शिक्षक भी शामिल थे । दिनचर्या सुबह 5:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तकनिरंतर चलती थी जिसमें योग प्राणायाम , संभाषण कक्षा ,व्याकरण कक्षा भाषा अभ्यास ,बौद्धिक सत्र, सामूहिक सत्र , चर्चा सत्र शामिल थे ।भीषण गर्मी के बावजूद वर्गार्थियों ने सरल संस्कृत को बोलने का अभ्यास विविध सरल रोचकतरीके से किया ।समापन समारोह में मुख्य वक्ता संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रांत के प्रांत मंत्री डॉ मधुसूदन शर्मा रहे जिन्होंने संस्कृत कोभारत के ज्ञान विज्ञान की भाषा बताते हुए । कणाद ऋषिके परमाणु ज्ञान ,बोधायन ऋषि के विज्ञान ,चंद्रयान प्रक्षेपण के विज्ञान से इसके संबंध को सिद्ध किया ।इसे भारत सांस्कृतिक अस्तित्व के लिए परम आवश्यक बताते हुए आज के दौर में इसकी व्यवहारिक आवश्यकता बताईं ।उन्होंने संस्कृत भारती संगठन का विश्व में 27 देश में कार्य होने के साथ संगठन के 45 वर्ष पूरे करने के बारे में गौरवयात्रा की जानकारी दी ।संस्कृत भारती द्वारा अब तक देश में एक लाख40 हजार शिविर लगाकर करोड़ों लोगों को संस्कृत संभाषण का ज्ञान निशुल्क दिया जा चुका है । संस्कृत भारती इस तरह से संस्कृत भाषा के साथ देश के सांस्कृतिक उन्नयन के लिए एक भाषा आंदोलन के रूप में महती भूमिका अदा कर रही है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रामगंजमंडीनगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्री अखिलेश मेडतवाल ने रामगंजमंडी को संस्कृत और संस्कृतिके लिए तत्पर बताया और यहां पर पर्यावरण के लिए किया जा रहे प्रयोग गौ माता चौराहाको संस्कृत और संस्कृति से संबंधित बताया । उन्होंने इस तरह के आवासीय वर्ग की प्रशंसा करते हुए कहा यदि ऐसे वर्ग निरंतर लगते रहे तो भारतकी युवा पीढ़ी संस्कृति और संस्कृतिकोअपना कर भारत को विश्वगुरु बनाने में निश्चित रूप से अपना योगदान देगी ।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथिश्रीमती कृति मेहरोत्रा सीबीईओ खैराबाद ने संस्कृत भारती के आवासीय वर्ग में स्वयं संस्कृत सीखने का संकल्प लेते हुए विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों से संस्कृत के साथ संस्कृत संभाषण सीखने कीआवश्यकता पर बल दियाऔर इसे एक विषय के साथ एक भाषा के रूप में विभिन्न पक्षों का अध्ययन कर और इसको व्यवहार में लाने के प्रयास का आग्रह किया ।अध्यक्षता श्री रूपचंद जैन ने की उन्होंने संस्कृत भारती द्वारा आयोजित आवासीय वर्ग के रामगंज मंडी में किए जाने के लिए संस्कृत भारती संगठन का धन्यवाद किया साथ ही विद्यालय की छात्रों को इसका लाभ लेने पर हार्दिक बधाई दी । अनुभव कथन खुशी और निशाने किया जिन्होंने इस वर्ग को उनके जीवन कीएक अद्भुत उपलब्धि बताते हुए अपने जीवन की इसे अविस्मरणीय घटना बताया ।इस अवसर पर संस्कृत भाषा में ही नाटक और गीत की प्रस्तुतियां भी दी गई ।कार्यक्रम का संचालन डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा किया गया ।इस अवसर परसंगठन के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता डॉ ललित नामा ,सत्यव्रत पारेता ,डॉ नारायण दीक्षित उपस्थित रहे ।20 वर्ग प्रबंधकों की टीम ने दिन-रात एक करते हुए इस वर्गको सफल किया धन्यवाद ज्ञापन रामगंजमंडी नगर कार्यकर्ता मोनिका शर्मा द्वारा किया गया ।वर्ग को संगठन के अनेक कार्यकर्ता श्री दुर्गा लाल अहीर ,श्रीरामेश्वर लोधा जगदीशलोधा ,लोकेश पांचाल ललित मेहर ,मोहित सुमन दीक्षांत शर्मा ,दिनेश शर्मा सचिन,नवीन,ज्ञानज्योति इत्यादि ने कठोर परिश्रम कर सफल बनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *