सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था निवाई शाखा का गठन निवाई वासियों ने राजस्थानी परम्परा अनुसार गोधा जी का किया भव्य स्वागत, अभिनन्दन

निवाई
सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था निवाई की शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सामूहिक जिनेंद्र आराधना के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश नीलू गोधा और एसजेए सदस्य संदीप सोमी गोलेछा ने निवाई जैन नसियां परिसर में सम्पूर्ण टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की शुरुआत में राकेश गोधा ने सभी का स्वागत करते हुए सामूहिक जिनेंद्र आराधना की गतिविधियों के बारे में उपस्थित साधर्मी बंधुओ को जानकारी प्रदान की, तत्पश्चात शांतिनाथजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। साथ ही निवाई शाखा के सभी पदाधिकारियों से जैन प्रभावना के लिए कटिबद्ध इस संस्था को अपना सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया। वहां चातुर्मास कर रही आर्यिका विभाश्री माताजी को श्रीफल भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया। माताजी ने आशीर्वाद देते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी ली और संस्था द्वारा किए गए जैन प्रभावना के कार्यक्रमों के लिए सब को साधुवाद दिया और सभी से अपेक्षा की की निवाई में इन सभी कार्यक्रमों को बढ़-चढ़कर गतिमान करेंगे और जैन प्रभावना के लिए कार्य करेंगे। वही सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था फेडरेशन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गोधा का एक दिवसीय दौरा हुआ उसी मे मंगलवार बूंदी जाते समय निवाई मे ठहराव हुआ निवाई वासियों ने राजस्थानी परम्परा अनुसार श्री गोधा का अभिनन्दन किया गया

इस अवसर पर निवाई शाखा अध्यक्ष मनोज पाटनी मंत्री सुनील भाणजा व कोषाध्यक्ष विमल पाटनी जौंला उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द सोगानी,संयुक्त मंत्री राकेश संधी संगठन मंत्री त्रिलोक बाकलीवाल सांस्कृतिक मंत्री अजीत काला प्रतिनिधि स्वरूप नवरत्न टोंग्या एवं पवन सांवलिया संरक्षक महावीर प्रसाद पराणा शिखरचंद काला ताराचन्द बोहरा प्रेमचंद सोगानी महेन्द्र चंवरिया को नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने राकेश नीलू गोधा और संदीप सोमी गोलेछा जयपुर का आभार प्रकट किया। 

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
|
|
|||||
