आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के कर कमलों से होने जा रही तेरह दीक्षार्थीयो की बिनोली एवम गोद भराई कार्यक्रम 22 एवं 23 अगस्त को कोटा नगर में होने जा रहा है।

धर्म

आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के कर कमलों से होने जा रही तेरह दीक्षार्थीयो की बिनोली एवम गोद भराई कार्यक्रम 22 एवं 23 अगस्त को कोटा नगर में होने जा रहा है।
कोटा 
परम पूजनीय भावलींगी संत श्रमणाचार्य १०८ श्री विमर्श सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से विशु दीदी सहित 13 दीक्षार्थीयो की गोद भराई 22 अगस्त गुरुवार सायः 7 बजे रिद्धि सिद्धि नगर एवम 23 अगस्त शुक्रवार को सवेरे 7.30 बजे महावीर नगर विस्तार दिगंबर जैन मंदिर तथा 8.30 बजे त्रिकाल चौबीसी आर के पुरम कोटा में गोद भराई का कार्यक्रम होगा।

 

 

  1. विवरण
    आत्म विज्ञान से पुष्ट जिनकी निर्मल साधना श्रमण जगत के लिये अपूर्व आदर्श है। जिनकी ओजपूर्ण स्वलपाक्षर विशिष्ट शैली जन-जन में आध्यात्मिक क्रान्ति का सूत्रपात करती है। विद्वत जगत से अभिवंद्य, साहित्य जगत में अपनी सृजना से अमित कीर्ति स्थापित करने वाले हजारों मील पदयात्रा कर समूचे भारतवर्ष में नैतिक, धार्मिक और राजनैतिक दायित्वों के प्रति जन जागरण करने वाले, जैन दर्शन के मर्मज्ञ विद्वान्, जीवन है पानी की बूँद महाकाव्य के जनक, जिनागम पंथ प्रवर्तक, आदर्श महाकवि, भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज के दिव्यावदानों से आज सम्पूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित है। ऐसे महान संत के ‘स्वर्णिम विमर्श उत्सव’ वर्ष के समापन की बेला पर भावलिंगी संत के कर कमलों से विमर्शानुरागिनी बाल ब्रम्हचारणी विशु दीदी सहित 13 दीक्षार्थियों को भारत की राजधानी में ब्राह्मी, सुंदरी, सीता और राजुल की गौरवशाली श्रमणी परम्परा की गौरव वर्धस्वनी विमर्शसुताओं की आगामी 15 नवम्बर 2024 को होने जा रही है।

 

 

जिनशासन संवर्धक, नियत मोक्षमार्ग प्रवेशक, स्वात्म नियोजक भगवती जिनदीक्षा महामहोत्सव दिनांक : 12 नवम्बर से 15 नवम्बर 2024 तक : सी.बी.डी.ग्राउंड दिल्ली में संपन्न होने जा रही है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *