धामनोद में अन्नत चतुर्दशी के दिन महापर्व का आखरी दिन था 12 वे तीर्थंकर भगवंत वासपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाकर भगवान को बेदी में विराजमान कर नगर में चल समारोह निकाला गया**

धर्म

धामनोद में अन्नत चतुर्दशी के दिन महापर्व का आखरी दिन था 12 वे तीर्थंकर भगवंत वासपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाकर भगवान को बेदी में विराजमान कर नगर में चल समारोह निकाला गया**
धामनोद//

धामनोद के जैन मंदिर में महापर्व दश लक्षण के अवसर पर आज पर्व के आखरी दिन भी नित्य पूजन अभिषेक व शांतिधारा कर 12 वे तीर्थंकर भगवान वासपूज्य का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया उसके पाश्चात बेदी जी में श्री जी को विराजमान कर चल समारोह धामनोद नगर के मार्गो से निकाला गया बैंड बाजों के साथ जगह जगह श्री जी की आरती की गई चल समारोह में समाजजन पुरुष सफेज कुर्ते व महिलाएं केसरिया साड़ी पहनी हुई थी जुलूस में वृत्ति भी चल रहे चल समारोह पुनः मंदिर जी। में आया जहां भोपाल से विद्वान पंडित कमल जैन के सन्धियां में मंत्रोच्चार के साथ भगवान को पाण्डुक शिलाएं विराजमान करवाया

 

 

पूजन विधि के पश्चात एक स्वर्ण कलश 10 रजत कलश की बोली व एक शांतिधारा व श्री जी की आरती की बोली व माला की बोली लगाई लगाई जो श्रावक श्रेष्ठी ने अपनी चंचला राशि का उपयोग पुण्य कार्य में लगाकर लाभार्थी बने समाज अध्यक्ष दीपक प्रधान व मीडिया प्रभारी यश जैन ने बताया कि इस महापर्व पर 10 दिन चलने वाले इस में दश दिन धर्म के विषयों पर विद्वान पंडित कमल जैन की अमृत मई वाणी की वर्षा हुई श्रावक ने उस भक्ति में डुबकी लगाकर रस पान किया व इस कठिन पथ पर चलने क्रिया सीखने का संकल्प लिया

 

साथ में आगे बताया कि बच्चो के प्रारंभिक ज्ञान व संस्कार के लिए पाठशाला खोलने का निर्णय भी लिया गया ताकि बच्चों को धर्म का बौद्धिक ज्ञान मिल सके सचिव प्रभा प्रधान व सहसचिव अजय जैन ने बताया कि मंदिर में सजावट कर विद्युत रोशनी भी की गई इस दौरान बहुत से लोगों ने उपवास भी किए दस लक्षण पर्व के अंतिम दिन आज मंदिर मे क्षेत्रीय विधायक कालूसिंह ठाकुर भी उपस्तिथ हुए एवं संत निवास के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने की घोषणा की जिसके लिए समाज की कमेटी एवं उपस्तिथ समाजजनों ने उनका आभार व्यक्त कर स्वागत किया. पर्युषण पर्व पर हुए सभी कार्यक्रमों मे संरक्षक राकेश जैन (रिवाज़ ) एवं मुनि सेवा समिति का भी सराहनीय सहयोग रहा!पुलिस व तहसील प्रशाशन का भी सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *