गुरुकुल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन* 

धर्म

*गुरुकुल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन*

धामनोद//दीपक प्रधान की रिपोर्ट

गुरुकुल स्कूल में 3 अगस्त को शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी, प्राइमरी एवं सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

 

कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिक्षक दिवस के अवसर पर हाउस काउंसिल टीम द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुआ।

विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनका शिक्षकों ने भी भरपूर आनंद लिया।

 

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का पूजन एवं आराधना की गई। नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में *दही-हांडी* का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

 

प्राइमरी कक्षाओं के बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति को उपस्थितजनों ने खूब सराहा। वहीं HSS के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति अत्यंत प्रभावशाली रही। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार अभिनय क्षमता के साथ-साथ मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

 

प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं नृत्य भी बेहद आकर्षक रहे। उनकी मासूमियत और मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्ति, संगीत, नृत्य और उत्साह से सराबोर कर दिया।

 

शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह संयुक्त आयोजन सम्मान, संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का सुंदर संगम रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस विशेष अवसर का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम की भव्यता ने सभी के मन में सुखद स्मृतियाँ अंकित कर दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *