*डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन ने नन्हे-मुन्नों संग मनाई
जन्माष्टमी, कान्हा के भजनों पर झूमे बच्चे*
रामगंजमंडी।
डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (DIYA) की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रोशली में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने उत्साहपूर्वक श्रीकृष्ण के भजन गुनगुनाए और भजनों पर नृत्य कर जन्माष्टमी की खुशियां मनाईं। बच्चों ने कृष्ण के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं के बारे में बताया गया। बच्चों को सच्चाई, प्रेम, मित्रता, अच्छे संस्कार और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया गया।
दिया टीम ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी ने “जय श्री कृष्ण” के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ते हुए त्योहारों को आनंद और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाना रहा।
