पन्द्रह दिवसीय विरागोदय महामहोत्सव आज से होगा प्रारम्भ* जैन साधुओं का महाकुंभ

धर्म

पन्द्रह दिवसीय विरागोदय महामहोत्सव आज से होगा प्रारम्भ*
जैन साधुओं का महाकुंभ

 

पथरिया
– परम पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में विरागोदय तीर्थ महामहोत्सव का भव्य आगाज मंगलवार से प्रारंभ हुआ । गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य आचार्य श्री विभव सागर जी के साथ भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्श सागर जी सहित मुनि श्री विहर्ष सागर,मुनि विशोक सागर,मुनि विभंजन सागर,मुनि विनिश्चल सागर,मुनि संस्कार सागर समेत 80 मुनिराज एवं आर्यिका माता जी का मंगल आगमन हुआ ।

आदिनाथ चौबीसी मंदिर से भव्य आगवानी शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें डीजे,बैंड पार्टी,महिला पुरूष दिव्यघोष,धार्मिक परिवेश में बालक बालिका मंडल समेत हजारों की संख्या मे बाहर से पधारे हुए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड पडा। घर घर स्वागत पाद प्रक्षालन के साथ श्री पारसनाथ जैन बड़ा मंदिर में विराजमान आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की परिक्रमा कर नमोस्तु निवेदित किया। जयघोष से सारा आकाश गुंजायमान था।

 

 

 

आज होगा विरंजन सागर के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन

मीडिया समिति के राजेश रागी व रोहित जैन ने बताया कि आज बुधवार को विरागोदय महामहोत्सव के प्रारंभ मे प्रातः 7 बजे से बड़े मंदिर पथरिया से 250 से अधिक साधुओं के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल विरागोदय पहुंचेगी, जहां आचार्य श्री विनम्र सागर जी ससंघ मंगल अगवानी करेंगे। इसके साथ ही जैन दिव्य घोष प्रतियोगिता जिसमें बीस से अधिक जैन दिव्यघोष प्रतियोगी सम्मलित होगें, यति सम्मेलन ध्वजारोहण, तीर्थ लोकार्पण के साथ ही दोपहर एक बजे से श्रमण मुनि जनसंत श्री विरंजन सागर जी महाराज के निर्देशन में राष्ट्रीय स्तर का युवा सम्मेलन आयोजित होगा ,जिसमें करीबन देश के दस हजार युवक युवतियां सम्मिलित होंगे और गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज सहित 350 साधुओं की मंगल उपस्थिति रहेगी और मंगल प्रवचनों का लाभ प्राप्त होगा।

 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के लोकनिर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सम्मलित होगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *