सम्मान पाकर चेहरे खिले भामाशाहो और प्रतिभावानछात्रों का किया गया सम्मान
रामगंजमंडी
स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोसली रामगंजमंडी में वार्षिक उत्सव मनाया गया एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में खैराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती एवं ओमप्रकाश फौजी रहे विशिष्ट अतिथि दिलीप सर्राफ, रामसहाय गुर्जर, भारत विकास परिषद के संजय पतीरा, दीपक पाराशर, पूर्वी पतीरा रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को संबोधन देते हुए साफ सफाई एवं पढ़ाई का महत्व समझाया।



वही श्री संजय पतीरा ने कम उम्र के बच्चों को कम मोबाइल का प्रयोग करने के बारे में नसीहत दी। और बताया कि किस प्रकार बच्चे सोशल मीडिया से दूर रहकर अपना ध्यान पढ़ाई में लगा सकेंगे। इसके विषय में विशेष संबोधन बच्चों को दिया। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जो बहुत ही शिक्षाप्रद रही। इन प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। साथ ही प्रतिभावान छात्रों जो वर्तमान में विद्यालय में अध्यनरत हैं एवं पूर्व में अध्यनरत रहे उन विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ज्ञान उदय फाउंडेशन के निर्देशक श्रीमती नागेश राठौर द्वारा संपूर्ण टीम की ओर से विद्यालय को 10000 चेक प्रदान किया गया। साथ ही बाजार नंबर एक रामपथ ग्रुप, रवि जैन पटवारी एवम रामसहाय गुर्जर की ओर से 2100,2100, रुपए की राशि विद्यालय को सहयोग हेतु प्रदान की गई। सभी भामाशाहों का विद्यालय परिवार द्वारा माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सभी smc सदस्य, अभिवावक, समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका महोदय रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मनोज सोनी, संजय जैन गुड्डू, महावीर जैन, अशोक जैन, मोहित जैन उपस्थित रहे। एवम सभी का सहयोग कार्यक्रम को मिला। अंत में शाला परिवार की ओर से अध्यापिका कौशल मीणा ने सभी का आभार जताया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
