शनिवार को खैराबाद रोड पर स्थित भाटिया एंड कंपनी के वर्कशॉप में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी में प्रेम भाटिया के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ शिविर का उदघाटन युवा दल सचिव, श्वेतांबर जैन श्री संघ अध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार पारख एवं राज्य स्तर पर छह बार सम्मानित रक्तवीर विजय गुप्ता ने किया वर्कशॉप मैनेजर दिलीप सौलंकी एवं स्टाफ ने दोनों अतिथियों का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया, साथ ही रूधिरा ब्लड सेंटर झालावाड़ के प्रभारी महावीर मीणा एवं टीम का स्वागत किया।
इस शिविर में अमजद लाला निवासी खैराबाद ने 15वीं बार रक्तदान किया वहीं जयपुर निवासी सतीश गौतम जो रेलवे में कार्य करते हैं उन्होंने भी रक्तदान किया समाजसेवी राजकुमार पारख ने बताया कि सेंट्रल गवर्नमेंट में कार्य करने वाला कोई कर्मचारी अगर रक्तदान करता है तो प्रमाण पत्र पेश करने पर उन्हें एक दिन का अवकाश सरकार देती है। इस शिविर में रक्तदान करने वाले प्रहलाद वर्मा उँडवा, विशाल सुमन खैराबाद, दीपक कुमार हनवतखेड़ा, मनीष कुमार मीणा खैराबाद, इम्तियाज शेख, सोनू भाई खैराबाद, मोहम्मद अरशद खैराबाद, इमरान भाई रामगंजमंडी, सूर्यप्रताप जोशी, बंटी जैन, सुमित राय, फैजान खैराबाद, राकेश मीणा, अंतिम पोरवाल, दाऊद भाई खैराबाद, गुलशन नामदेव, शाहिद नूर खैराबाद, गब्बर भाई खैराबाद, अक्षय नागर जुल्मी, ललित कुमार सुमन, अमजद लाला खैराबाद, योगेंद्र कारपेंटर, सुरेश कुमार, लोकेश गुर्जर, दीपक सुकेत, जीतेंद्र सुकेत, सतीश गौतम जयपुर, नवीन प्रजापति, सत्यनारायण खैराबाद, प्रियांशु कटारिया
रामगंजमंडी, अरविंद शर्मा चेचट आदि रहे।

रक्तदान शिविर में कुल 45 यूनिट रक्तदान हुआ

इस रक्तदान शिविर में कल 45 यूनिट रक्तदान हुआ रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान की प्रेरणा स्वरूप प्रत्येक रक्तदाता को उपहार भी प्रदान किया गया। वही जितने भी रक्तदाता थे उनके नाम की लॉटरी भी निकाली गई प्रथम को 20 ग्राम चांदी का सिक्का द्वितीय को 10 ग्राम चांदी का सिक्का, तृतीय को 5 ग्राम का सिक्का प्रदान किया गया।

रक्तवीर विजय गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए व्यक्ति को वर्ष में चार बार प्रत्येक तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए जिससे उच्च रक्तचाप कोलोस्ट्रोलजैसी बीमारियों से बचाव होता है सर्दी में रक्तदान करना अच्छा होता है।
शिविर में भाटिया एंड कंपनी के दिलीप सोलंकी, शिवरतन अहीर, चंद्र प्रकाश सेन, धनराज, गुलशन, धीरज, संजय, आदिल एवं समस्त वर्कशॉप एवं शोरूम के स्टाफ ने सहयोग किया।



रक्तदान शिविर में समाजसेवी राजकुमार पारख, रक्तवीर विजय गुप्ता और पार्षद सतीश गौतम ने रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया। शिविर में मुस्लिम समाज के नवयुवकों ने भी उत्साह से रक्तदान किया।
34 वर्ष पहले चलते फिरते ब्लड बैंक की स्थापना की थी युवा दल ने
सन 1990 में जब रामगंजमंडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र था सीमित साधन और सीमित स्टाफ की वजह से रामगंजमंडी क्षेत्र की अधिकांश डिलेवरिया मरियम हॉस्पिटल में होती थी। प्रसव में खून की जरूरत पड़ने पर युवा दल सचिव ने युवा दल के 100 सदस्यों के ब्लड ग्रुप को चेक करवा कर चलता फिरता ब्लड बैंक बनाया था जिस ग्रुप के खून की जरूरत होती थी उस सदस्य को अस्पताल भेज कर खून की जरूरत पूरी कर दी जाती थी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
