उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों व अल्प बचत अभिकर्ताओं का सम्मान, पत्रकारों को मिला ‘डाक गौरव रत्न

राज्य

उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों व अल्प बचत अभिकर्ताओं का सम्मान, पत्रकारों को मिला ‘डाक गौरव रत्न’

 

रामगंजमंडी।

भारतीय डाक विभाग रामगंजमंडी एवं राजस्थान अल्प बचत अभिकर्ता संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 अगस्त को उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों, अल्प बचत अभिकर्ताओं एवं महिला प्रधान अभिकर्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक श्री ओम प्रकाश विश्नोई रहे। वहीं राजस्थान अल्प बचत संगठन के महासचिव श्री मधुसूदन विजवर्गीय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सुश्री रुचि सिन्हा एवं सुश्री कीर्ति भी समारोह की विशिष्ट अतिथि रहीं।

 

महिला प्रधान अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान

 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रधान अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक खाते खोलने के आधार पर श्रीमती नीतू माहेश्वरी ने प्रथम, अर्शी कुरैशी ने द्वितीय तथा योगेश कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं लाइव अकाउंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रजनी बाला दुबे, याशीका खत्री एवं अनुराधा सुमन को सम्मानित किया गया।

 

अल्प बचत अभिकर्ताओं को भी मिला सम्मान

 

अल्प बचत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुकेश जैन, दीपक पारासर एवं धनराज यादव को सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई।

 

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डाककर्मियों का सम्मान

 

विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आशिक खान, महेश कुमार, रमन सिंह, मुरलीधर मीणा, प्रहलाद सिंह मीणा, प्रकाश अरोड़ा, विजय गौतम, जाकिर हुसैन, रिंकू खर्ग, दिनेश नागर, पोस्टमैन संग्राम सिंह चंदेल, यतीश सुआलका एवं विकास वैष्णव शामिल रहे।

 

पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘डाक गौरव रत्न’

 

समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रामगंजमंडी के पत्रकार साबिर खान एवं गोलू राठौर को विशेष रूप से ‘डाक गौरव रत्न’ से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उपस्थितजनों ने दोनों पत्रकारों को बधाई दी।

 

वक्ताओं ने गिनाईं बचत योजनाओं की उपयोगिता

 

कार्यक्रम का मंच संचालन अल्प बचत अभिकर्ता योगेंद्र कुमार शर्मा ने किया। समारोह को मधुसूदन विजवर्गीय, रुचि सिन्हा, कीर्ति, प्रशांत शर्मा एवं मनीष चौरसिया ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अल्प बचत योजनाओं के महत्व, आमजन को बचत के प्रति जागरूक करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं एवं कर्मचारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

समारोह के अंत में डाकघर रामगंजमंडी के पोस्ट मास्टर श्री मोहित सरल ने सभी अतिथियों, सम्मानित कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *