रामगंजमंडी 16 जनवरी क्रय विक्रय सहकारी समिति रामगंजमंडी की आमसभा सम्पन्न।
आज रामगंजमंडी क्रय विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कोटा रहे अध्यक्षता क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कोटा आतिश कुमार शर्मा , वरिष्ठ प्रबंधक सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक कोटा शशि शेखर , शाखा प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा रहे । ज्ञात रहे यह आमसभा पांच वर्ष बाद हो रही है जिसमें की वर्ष 2019 -20 से लेकर वर्ष 2023-24 तक की आडिट रिपोर्ट आमसभा में रखी गई और आय व्यय के ब्यौरे और आक्षेपों पर चर्चा की गई , आगामी वर्ष का अनुमानित वार्षिक बजट पारित किया जहां सर्वप्रथम समिति अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने वार्षिक प्रतिवेदन आमसभा के सम्मुख रखा और समिति के कार्यों और योजनाओं के बारे में बताया जहां समिति में कस्टम हायरिंग सेंटर, नए गोदाम के लिए प्रस्ताव और जमीन आवंटन के बारे में आमसभा में बताया ।
आमसभा में कई सदस्यों ने अपने विचार रखे जिनमें अजयराज सिंह ने व्यवस्थापकों और सदस्यों को सहकारिता के बारे में प्रशिक्षण का सुझाव दिया , लालचंद जैन , रामचरण शर्मा ,ओम जैन , जुगराज सिंह हाड़ा, भेरू सिंह शक्तावत ने भी अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज की । विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार आतिश कुमार शर्मा ने कृषि भूमि के स्वास्थ्य बारे में बताया और रासायनिक खाद के सीमित इस्तेमाल के लिए आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता बताई वही कहां कोटा क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं आन दी गई वही पूरे प्रदेश में शब्द ज़्यादा सेंपलिंग कोट जिल में हुई जिससे कि नकली खाद पर लगाम लगाने में मदद मिली ।मुख अतिथि के रूप में बोल्ट हुए उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कोटा राजेश मीणा ने बताया आमसभा प्रतिवर्ष होनी चाहिए मौके पर सभी सहकारी समितियों को प्रति वर्ष आमसभा करवानी आवश्यक है के लिए निर्देश दिए , साथ ही कहा समितियों में आय के स्रोत बढ़ा के प्रयास करें और आमजन को लाभ मिले इसकी योजना बनानी चाहिए़ ।
आमसभा के अंत में धन्यवाद भाषण समिति उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने दिया ,आमसभा में समिति सदस्य शंभू सिंह शक्तावत, गिरिराज किशोर मीणा,रमेशचंद सेन,जितेंद्र चोपड़ा ,राधेश्याम अहीर बोरिना उपस्थित रहे ।







