भारत विकास महिला परिषद ने बांधे परिंडे व चप्पल वितरण की —

राज्य

भारत विकास महिला परिषद ने बांधे परिंडे व चप्पल वितरण की —

रामगंजमंडी
भारत विकास महिला परिषद द्वारा दिनांक 27/05/2023 को गोरधनपुरा माताजी मंदिर परिसर में पक्षियों हेतु पेड़ो पर परिंडे बांधे व वहाँ पुजारीजी व कार्यरत श्रमिको को पानी की देखरेख की जिम्मेदारी दी।


उसी समय वहाँ कई गरीब बच्चों व महिलाओं को तपती धूप में नंगे पैर देख तुरंत ही चप्पले मंगवाकर पहनाई। ओर गरीब बस्तियों मे जा कर जरूरत मंद महिलाओं व बच्चो को चप्पल वितरण की।


इस भीषण गर्मी में बच्चो को ठंडी मिरिंडा के पैकेट का भी वितरित किये।
महिला परिषद की पूर्वी पतीरा ने बताया परिषद की संरक्षक माला अग्रवाल ,अध्यक्ष मधु संघवी, सचिव संगीता सेठिया,कोषाध्यक्ष अंजना अरोडा,आशा सतीजा, शिखा खंडेलवाल, किरण विजावत, शकुंतला गुप्ता ने वितरण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *