सर्राफ परिवार ने शादी की सालगिरह नेत्रदान संकल्प से मनाई

राज्य

 

सर्राफ परिवार ने शादी की सालगिरह नेत्रदान संकल्प से मनाई

रामगंजमडी


शहर के जाने-माने सर्राफा व्यवसाय दिलीप सर्राफ व धर्मपत्नी चंदा सर्राफ ने अपनी शादी की 36 वी सालगिरह भारत भारत विकास परिषद के प्रभारियों को बुलाकर नेत्रदान का संकल्प पत्र भर करके मनाई।


दिलीप सर्राफ स्वयं भारत विकास परिषद के एक सक्रिय सदस्य हैं

,वह काफी समय से नेत्रदान संकल्प को लेकर रामगंज मंडी में चल रहे भारत विकास परिषद के नेत्रदान के प्रति जागरूकता अभियान के तहत अपनी बहुत अच्छी सेवाएं दे रहे हैं,

J

व अपने संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्तिओ को नेत्रदान के प्रति समझाइस कर उनका संकल्प पत्र भरवाने में सहायक बन रहे है, दिलीप सर्राफ सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक व अन्य कई सामाजिक संस्थाओं के पदों पर आसीन है सेवा के कार्यों को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं।


इस अवसर आपके सुपुत्र निखिल उर्फ निक्की ने भी नैत्र दान का संकल्प लेकर माता-पिता को दिया अनमोल उपहार।।

परिषद से आशिष गुप्ता, संजय विजावत,संजय पतीरा,संगीता गुप्ता, पूर्वी पतीरा ने संकल्पपत्र भरवाने में सहयोग किया।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *