जिस दिन धर्म, धर्मात्माओं पर टैक्स लगा, राष्ट्र का पतन शुरू हो जाएगा सुधासागर महाराज
इंदौर|
जिस दिन देश में राजा की ओर से धर्म और धर्मात्माओं पर कोई पाबंदी नहीं होगी, उसी दिन रामराज्य की स्थापना हो जाएगी। वहीं, जिस दिन राजा धर्म और धर्मात्माओं पर टैक्स लगा देगा, उसी दिन से राष्ट्र के पतन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह विचार सुधासागर महाराज ने व्यक्त किए।
वे शुक्रवार को दलाल बाग के सत्संग सभा मंडप में सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
