आर्यिका विमलप्रभा माताजी सानिध्य में आचार्य शांति सागर महाराज के समाधि दिवस पर एक साथ 65 मंडलों पर 65परिवारों ने एक साथ किया भक्तामर महामंडल विधान आस्था का सैलाब देखते बना
रामगंजमंडी
परम पूजनीय गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी संघस्थ आर्यिका 105 विजयप्रभा माताजी क्षुल्लिका 105 विनीतप्रभा माताजी क्षुलिका105 सुमैत्री श्री माताजी सानिध्य में एक साथ 65मंडलों पर 65परिवारों ने भक्तामर महामंडल विधान किया। जिसमें आस्था भक्ति देखने को मिली।
आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक किया गया एवं शांति धारा की गई शांति धारा का उच्चारण पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माता जी के श्रीमुख से हुआ समस्त क्रियाएं विधि विधान के साथ मनीष भैया ने संपन्न करवाई
महामंडल विधान में सोधर्म इंद्र एवम शांति धारा करने का सौभाग्य श्रीमान त्रिलोकचंद सांवला परिवार को प्राप्त हुआ एवं चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया जो सोधर्म इंद्र परिवार द्वारा किया गया। मुख्य मंडल पर मुख्य कलश विराजमान होने के साथ चार मुख्य कलश से स्थापित किए गए जिनका सौभाग्य श्रीमान रमेशकुमार जितेंद्र विनायका, श्रीमान विनोद कुमार विमल विनायका,
श्रीमान श्रीमान प्रदीप कुमार लुहाड़िया, जंबूकुमार मित्तल परिवार को प्राप्त हुआ पूज्य माताजी ने भक्तामर का महत्व भी सभी को समझाया साथ ही प्रत्येक काव्य के बाद प्रत्येक पद का अर्ध
समर्पित किया गया। भक्तों में सुबह से ही उत्साह देखते ही बन रहा था हर कोई भक्ति में मगन दिखाई दे रहा था एवं सभी ने भक्ति भाव के साथ इस अनुष्ठान में आराधना की मंदिर परिसर का पूरा पंडाल भक्तों से भरा था भजनों पर भक्त भक्ति में झूमते रहे। मंडल विधान पूर्ण होने के बाद श्रीजी की आरती संपन्न की गई आरती के दौरान भक्त भक्ति से ओतप्रोत रहे।






इस आयोजन को कर चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर महाराज को विनयाजली दी गई इस अवसर पर रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज की ओर से श्री मनीष भैया का दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसी क्रम में अहिंसा रथ का भी आगमन रामगंज मंडी में हुआ जिसका अवलोकन गुरु मां संघ ने किया साथ ही समाज बंधुओ ने रथ का स्वागत किया रथ के साथ आए बंधुओ ने बताया कि इस रथ का उद्देश्य भगवान महावीर का 2550वा निर्वाण
महोत्सव भारत ही नहीं अभी तो संपूर्ण विश्व मनाने जा रहा है
जैन धर्म की प्रभावना और जन सामान्य के लिए उच्चतम जीवन शैली को प्रदर्शित कर सुख शांति के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना
है। इस अवसर पर रथ में विराजमान भगवान का अभिषेक किया गया एवं मंगल आरती की गई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
