मुनिश्री अध्यात्म मणिसागर जी महाराज की उत्कृष्ट समाधि                  ग्वालियर में समाधि महोत्सव 

धर्म

 मुनिश्री अध्यात्म मणिसागर जी महाराज की उत्कृष्ट समाधि

                 ग्वालियर में समाधि महोत्सव 

ग्वालियर 

  परम पूज्य आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य एवं मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज एवं शास्वत श्री माताजी के कुशल निर्देशन में परम पूज्य क्षपकराज मुनिश्री 108अध्यात्म मणि सागर जी महाराज (गृहस्थ नाम वरिष्ठ समाजसेवी श्रेष्ठि प्रमुख सिंघी श्री लालमणि प्रसाद ज वरैया, निवासी ग्वालियर) की अत्यन्त शान्त परिणामों से दिनांक 29 जुलाई रात्रि 7.55 पर उत्कृष्ट समाधि संपन्न हुई ।

 

विवरण 

विगत 24 जुलाई को परम पूज्य आचार्य श्री ने उन्हें क्षुल्लक दीक्षा प्रदान की थी एवं 25 जुलाई को समाधि भावना से ओत-प्रोत क्षुल्लक जी के विनम्र निवेदन पर आचार्य श्री ने विशाल जन समूह की उपस्थिति में जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की थी, तभी से मुनिश्री ने संल्लेखनारत होकर समाधि की ओर बढ़ना प्रारंभ कर दिया था ।

 

      मुनि श्री का डोला प्रातः 9:00 बजे चंपा बाग धर्मशाला नई सड़क से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, मोर बाजार, दानाओली होते हुए नसिया जी पहुंचेगा जहां उनकी अन्तिम क्रिया संपन्न होगी।

   अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *