समय पर लिया गया सही निर्णय ही जीवन के दुख दूर करता है : मुनिश्री आदित्य सागर महाराज
उदयपुर
सेक्टर-11 स्थित सवीना के संभवनाथ कॉम्प्लेक्स में आयोजित धर्मसभा में श्रुत संवेगी मुनिश्री 108आदित्य सागर महाराज ने कहा कि जीवन में सफलता और दुखों से मुक्ति का सबसे बड़ा आधार समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता है।
उन्होंने कहा कि संसार में हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से दुखी है और इसका प्रमुख कारण उचित समय पर सही निर्णय नहीं ले पाना है। कई लोग बार-बार अपने विचार बदलते रहते हैं और जब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं, तब तक अवसर हाथ से निकल जाता है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की कला अभ्यास, अनुभव और विपरीत परिस्थितियों से विकसित होती है। यदि व्यक्ति स्वयं निर्णय लेने में सक्षम नहीं है तो उसेकिसी योग्य नेतृत्व का अनुसरण करना चाहिए, अन्यथा अपने भीतर नेतृत्व के गुण विकसित करने चाहिए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 992974731 9929747312

