तीर्थराज सम्मेद शिखरजी के लिए यात्रियों का जत्था हुआ रवाना
निवाई – सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में तीर्थराज सम्मेद शिखरजी के लिए जत्था रवाना हुआ। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि यात्रा दल में निवाई के अध्यक्ष हेमचंद संधी हर्षित संधी पवन जैन धुआं कला गोलू जैन शिल्पा जैन तुषिका जैन सहित कई श्रद्धालुओं ने श्री सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बिचला मंदिर से जैन समाज का एक शिष्ट मंडल भगवान शांतिनाथ एवं सुपार्श्वनाथ के दर्शन करके रवाना हुआ। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल सरावगी समाज के अध्यक्ष शिखरचंद काला सरावगी समाज के प्रमुख उधोगपति अशोक कटारिया, युवा परिषद अध्यक्ष अशोक बिलाला, प्रवक्ता राकेश संधी समाजसेवी मूलचंद पांडया, त्रिलोक हरभगतपुरा, संजय सोगानी, नवरत्न टोंग्या, मुकेश संधी, अजीत काला, ज्ञानचंद जैन त्रिलोक बाकलीवाल रजवास, ने यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस दौरान सभी यात्रियों ने सम्मेद शिखरजी के जयकारो के साथ रवाना हुए।
विमल पाटनी हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि यह यात्रा जत्था निवाई से झारखंड स्थित जैन धर्मावलंबियों के प्रमुख तीर्थ सम्मेद शिखरजी पहुंचेंगे वहां देश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के लिए वंदना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सम्मेद शिखरजी मधुबन क्षेत्र मे भगवान शांतिनाथ जी के जन्म तप और मोक्ष कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना की जाएंगी एवं गाजे-बाजे के साथ भगवान शांतिनाथ के निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। जौंला ने बताया कि क्षेत्र पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
