निवाई में आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज संध का बैंड बाजों के साथ हुआ मंगल पदार्पण
मंगल प्रवेश के जुलूस में मुकुट धारी धर्म प्रभावना महिला मण्डल रहा आकर्षण का केंद्र
निवाई –
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध का 22 पिच्छिकाओ के साथ निवाई में गाजे बाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ मंगल प्रवेश में जैन समुदाय उमड़ पड़ा। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि आचार्य सुन्दर सागर महाराज शनिवार को 22 पिच्छिकाओ के साथ बनस्थली से विहार करते हुए रीको औद्योगिक क्षेत्र पर रात्रि विश्राम किया जहां सत्यनारायण, विनोद कुमार, गिर्राज प्रसाद एवं महेश कुमार मोठूका परिवार जनों ने पाद प्रक्षालन एवं पुष्प वर्षा कर अगुवानी की।
इसी प्रकार राजेन्द्र कुमार दिलीप कुमार बगड़ी, एवं अशोक कुमार ललित कुमार सिरस परिवार को चरण प्रक्षालन करने का सौभाग्य मिला। सरावगी समाज युवा परिषद के मनोज पाटनी एवं त्रिलोक रजवास ने बताया कि आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध बनस्थली मोड़ से गाजे बाजे के साथ रवाना होकर जमात होते हुए राधा दामोदर सर्किल पहुंचा जहां लाल चंद शुभम कठमाणा एवं ओमप्रकाश राजेन्द्र कुमार कठमाणा परिवार को एवं जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद विक्रम कुमार पराणा को चरण प्रक्षालन एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सरावगी समाज के अध्यक्ष शिखरचंद काला एवं मंत्री त्रिलोक चंद पांडया हरभगतपुरा ने बताया कि आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध का जुलूस जैन नसियां मंदिर, चोहटटी बाजार, बिचला जैन मंदिर होते हुए बड़ा जैन मंदिर पहुंचा जहां आचार्य श्री ने भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ा बाजार में श्रेष्ठी श्री पवन कुमार विमल कुमार टोंग्या, मुकेश कुमार हेमा बनेठा, शिखरचंद अजीत काला, हुकमचंद पारसमल संजय कुमार जैन, मूलचंद त्रिलोक चंद पांडया हरभगतपुरा, अरुण कुमार अर्पित कुमार लटुरिया, को आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन करने का अवसर मिला। जुलूस वहां से रवाना होकर पाटनी कटला पहुंचा जहां सुरेश कुमार शेलेन्द्र कुमार मनोज पाटनी, एवं अहिंसा सर्किल पर रतन लाल, नितिन कुमार, प्रिंस छाबड़ा ने पाद प्रक्षालन एवं आरती करने का सौभाग्य मिला। इसी तरह मंगल प्रवेश के जुलूस मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह जगह आचार्य श्री का पुष्प वृष्टि के साथ स्वागत करते हुए अगुवानी की।
सरावगी युवा परिषद के अतुल ठोलिया एवं सौरभ सोगानी ने बताया कि आचार्य श्री के मंगल प्रवेश का जुलूस श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचा जहां सभी जैन संतों ने भगवान के दर्शन किए। कार्यक्रम में आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य नेमीचंद संजय कुमार सिरस एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य रमेश चंद सुशील कुमार गिन्दोडी़ को मिला।
इस दौरान धर्म सभा का आयोजन हुआ जिसमें ूर्वाचार्यों के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक मंगलाचरण बनस्थली जैन महिला मण्डल की महिलाएं एवं शांतिसागर पाठशाला के बालक बालिकाओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि उपखण्ड अधिकारी, पुलिस वृताधिकारी रवि प्रकाश शर्मा, पार्षद नितिन छाबड़ा, का जैन समाज निवाई के अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल मंत्री महावीर प्रसाद पराणा सहित कमेटी ने स्वागत सत्कार किया,
इस अवसर पर राज्य भर से आए अतिथियों एवं सुन्दर युवा मंच का स्वागत सत्कार किया गया आचार्य श्री ने सभी को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर बड़ा जैन मंदिर अध्यक्ष विनोद सुनारा, मोहित चंवरिया, विमल गिन्दोडी़, अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र चंवरिया, हेमचंद संधी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, सन्मति चंवरिया, गोपाल कठमाणा, दिनेश चंवरिया, कमल सोगानी, विमल झिलाय, अशोक रजवास, संजय सोगानी, शंभु कठमाणा, राजकुमार संधी, पवन सांवलिया, विमल सोगानी, राजकुमार बिलाला, विमल बगड़ी, हेमराज नमक, महावीर प्रसाद छाबड़ा, त्रिलोक सिरस, पवन बोहरा, सुरेश माधोराजपुरा, अक्षय पांडया, राजेश गिन्दोडी, अरविंद ककोड़, शुभम कठमाणा, नरेश बड़ागांव, सहित कई लोग मौजूद रहे। मंगल प्रवेश में फागी, जयपुर, कलकत्ता, टोंक, नेनवां, मालपुरा, केकड़ी, माधोराजपुरा, बनस्थली, झिलाय, शिवाड़, सहित राज्य भर से आए अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए सभी श्रद्धालुओं को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया।
