सरपंच जन सेवक हो तो ऐसा बोराव सरपंच अनुराग जैन के प्रयासों से नव प्रसूता की बची जान
बोराव
एक सच्चा जन सेवक जन प्रतिनिधि के लिए उसका क्षेत्र उसके लिए एक परिवार होता है कैसी भी स्थिति परिस्थिति संकट आपदा हो अपनी जान की परवाह न करने हुए खड़ा मिले ऐसा ही कर दिखाया बोराव सरपंच श्री अनुराग जैन ने
क्या है वाकया
यह एक ऐसा वाकया है जो जीवन और मानवता की जिंदा मिसाल पेश करता है ब्राह्मणी नदी उफान पर थी… रास्ता कोई नहीं था… पर एक उम्मीद थी — अनुराग जैन सरपंच बोराव लाडपुरा गांव की एक नव प्रसूता असहनीय पीड़ा में थी, और रास्ते सारे बंद थे, तब बोराव सरपंच अनुराग जैन ने समय रहते इंसानियत और नेतृत्व की मिसाल पेश की। सूचना मिलते ही उन्होंने तहसीलदार रावतभाटा भेसरोडगढ़ थाना प्रभारी और SDRF मांडलगढ़ टीम से तत्काल संपर्क कररेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम तक पहुँचाया। सचमुच भावुक कर देने वाले ये क्षण है।
कहते है मधुबन खुशबु देता है जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है।
उन्होंने उफनती ब्राह्मणी नदी को पार करमहिला को सुरक्षित रावतभाटा चिकित्सालय पहुँचाया गया —

जहां उसने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ईश्वर की कृपा और इंसानी जज़्बे का यह अद्भुत संगम था — जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। मधुबन खुशबु देता है जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है

नमन ऐसे जनसेवक को, जो वाकई में सरपंच नहीं – “सरोकार” हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 999929747312
