भगवान वासुपूज्य नाथ जी की प्रतिमा जी का भव्य स्वागत

धर्म

भगवान वासुपूज्य नाथ जी की प्रतिमा जी का भव्य स्वागत

चितरी
चितरी नगरी में नगर गौरव आर्यिका श्री ज्ञानानिधि माता जी व क्षुल्लिका श्री गुणनिधि माताजी के दीक्षा के उपलक्ष्य में उनके गृहस्थ जीवन के परिवारजन फ़ाइयोत श्री मनीष ,मीना व सरोज कपिल जैन द्वारा 12वे तीर्थंकर श्री भगवान श्री वासुपूज्य भगवान की प्रतिमा जैन मंदिर चितरी में विराजमान करने हेतु भेट की,

 

 

जो की कर्नाटक के निपाणी शहर में आचार्य श्री सुयशगुप्त जी गुरुदेव के द्वारा पंच कल्याणक पूर्वक विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित होकर आज दिनांक 11 जनवरी को प्रातः 9 बजे शुभ बेला में चितरी नगर आई।,
भगवान वासुपूज्य जी का स्वागत करने नगर के प्रांगण चितरी बस स्टैंड पर सकल दिगंबर जैन समाज चितरी आचार्य श्री श्रेय सागर जी, गणिनी आर्यिका श्री श्रेयमति माताजी संघ,अध्यक्ष श्री भवरलाल जैन, विधानाचार्य श्री आनंद लाल जैन,मधोक

 

शाह,चिराग शाह,महिपाल सेठ,रविन्द्र सेठ,हेमंत दोसी,दिलीप सेठ,रजनीकांत शाह,देवेंद्र सेठ सहित समस्त समाज के लोग बैंड बाजे के साथ पधारे और भव्य शोभायात्रा व पुष्पवृष्टि के साथ भगवान का नगर प्रवेश हुआ।

 

 

तीन दिन तक आर्यिका श्री गुणनिधि माताजी के पूर्वाश्रम के भाई

मनीष जैन के घर भगवान के समक्ष शांतिविधान व आराधना होगी जहां से भगवान दिनांक 15 जनवरी को शुभ मूर्हत में जिनालय में विराजमान किए जाएंगे।

मधोक जैन चितरी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *