गुणायतन में राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने मीडिया प्रतिनिधियों को दिया आशीर्वाद राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने समाचारों के व्यापक प्रकाशन पर जताया आभार

धर्म

गुणायतन में राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने मीडिया प्रतिनिधियों को दिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने समाचारों के व्यापक प्रकाशन पर जताया आभार

मधुबन (गिरीडीह)।

गुणायतन में राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज के सान्निध्य में मीडिया प्रतिनिधियों का आत्मीय सम्मान एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने मुनिश्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन (विद्यावाणी) ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए श्री सम्मेदशिखर, गुणायतन एवं राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के आध्यात्मिक कार्यक्रमों, प्रवचनों तथा सामाजिक संदेशों को निरंतर प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करने के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और धर्म के बीच एक सशक्त सेतु है। सकारात्मक एवं मूल्यपरक समाचारों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का व्यापक प्रसार संभव होता है।

इस अवसर पर राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को मंगलाशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का दायित्व भी है। सत्य, निष्पक्षता और लोककल्याण की भावना से किया गया कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने गुणायतन की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी धार्मिक आयोजनों के सफल प्रचार-प्रसार का संकल्प व्यक्त किया।

— अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’

राष्ट्रीय प्रवक्ता, गुणायतन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *