आप पांचो अब किसी एक ग्रुप के नेता नहीं अपितु सम्पूर्ण इंदौर जैन समाज के सेवक है सुधासागर महाराज 

धर्म

आप पांचो अब किसी एक ग्रुप के नेता नहीं अपितु सम्पूर्ण इंदौर जैन समाज के सेवक है सुधासागर महाराज 

इंदौर 

 परम पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का वर्ष 2026 का इंदौर होना तय हुआ है। 

    शनिवार की बेला में उन्होंने चातुर्मास हेतु एक समिति का गठन किया जिसमें उन्होंने पांच लोगों को समस्त इंदौर समाज की सहमति से प्रमुख बनाया जिसमें श्री मनीष गोधा,श्री अशोक दोषी,श्री आकाश कोयला, श्री नवीन गोधा श्री हर्ष जैन को नियुक्त किया 

 

 

 जगतपूज्य ने पांचो प्रमुखों को संबल देते हुए कहा कि आज पूरे इंदौर ने तुम्हारे ऊपर विश्वास किया है। और इंदौर की तरफ से महाराज ने विश्वास किया है। अब आप पाँचों का कोई ग्रुप नहीं है। 

 

 

उन्होंने विजय जी का नाम लेते हुए कहा की विजय जी, अपने देश की नीति क्या है? चुनाव के समय हम पार्टी हैं, विपक्ष पार्टी है। कि गद्दी पर बैठने के बाद फिर न कोई पक्ष बचता है, न कोई विपक्ष बचता है; बस देश बचता है और देश की प्रजा बचती है। बस हमारी प्रजा है, तो विपक्षी है, वो भी प्रजा है कि नहीं? वो भी प्रजा है, वो भी अपना है। ठीक है, एक चुनाव के मुद्दे…वो भी प्रजा के अंतर्गत आती है। पाँच लोगों का अपना कोई पक्ष है और न कोई विपक्ष है, कुछ नहीं। आप पूरे इंदौर के पंच हैं। 

आपके ऊपर इतना बड़ा दायित्व आता है। साधारण मत समझो, यह बहुत बड़ा दायित्व आता है कि तुम पाँच लोग मिलकर किसी ग्रुप की तरफ नहीं देखना। अब देखना है आपको इंदौर की तरफ और इंदौर में होने वाले चातुर्मास की तरफ देखना है, 

 

 

उन्होंने कहा यह नहीं देखना कि मैं कितना कर पा रहा हूँ, यह देखना है कि किसके द्वारा चातुर्मास में कितनी अधिक प्रभावना हो। आपका उद्देश्य क्या है? 

कि चातुर्मास का लाभ पूरे नगर को अच्छी तरह मिले, कोई असंतुष्ट नहीं हो पाए। हमने दो प्रमुख बनाए। प्रथम प्रमुख है आपके मनीष बाबू। मनीष बाबू, तुम बहुत गुड लक हो कि दोनों पक्षों ने तुम्हारे नाम का प्रस्ताव रखा दूसरे प्रमुख हमारे दोषी जी 

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *