जाने-माने शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याण गंगवाल की पुस्तक सुखी जीवन का आधार शाकाहार पुस्तक का विमोचन आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में बद्रीनाथ पर हुआ

धर्म

जाने-माने शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याण गंगवाल की पुस्तक सुखी जीवन का आधार शाकाहार पुस्तक का विमोचन आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में बद्रीनाथ पर हुआ
बद्रीनाथ
देश के जाने माने शाकाहार के प्रचार प्रसार में सक्रिय डॉक्टर कल्याणमल गंगवाल की पुस्तक सुखी जीवन का आधार शाकाहार पुस्तक का विमोचन आचार्य श्री 108 निर्भय सागर महाराज सानिध्य में बद्रीनाथ पर हुआ।

 

 

 

27 अप्रैल को सुबह उनकी सुखी जीवन का आधार शाकाहार पुस्तक का विमोचन आचार्य संघ के सानिध्य में हुआ ! जोशी मठ के मुनिभक्त सुश्रावक श्री मनोज जैन के करकमलों द्वारा और यात्रियों की मंगल उपस्थिति में हुआ।

इस पुस्तक में वैज्ञानिक पद्धति से शाकाहार को समझाया गया है। साथ ही इस पुस्तक की खास बात यह है कि आज की जो युवा पीढ़ी है, वह बच्चे हैं, वह पाप पुण्य की भाषा को नहीं समझते हैं, आजकल की पीढ़ी केवल विज्ञान की भाषा को समझ पाती है। डॉक्टर गंगवाल की यह पुस्तक विज्ञान के विषय पर ही आधारित है।

इस पुस्तक के माध्यम से हम समझ सकते हैं कि हमे शाकाहारी क्यों रहना चाहिए? जो गलत भ्रांतियां बताई गई हैं कि शाकाहार में विटामिन नहीं है, पोषक तत्व नहीं है, यह गलत है भ्रांतियां इस पुस्तक के द्वारा दूर होती हैं। इस पुस्तक की उपयोगिता शाकाहार के प्रचार प्रसार में उपयोगी साबित होगी।

डॉक्टर गंगवाल ने यह कामना भी की की “ अहिंसा : शाकाहार : जीव दया का प्रचार : प्रसार सारे विश्व में हों ! जैन जीवन शैली का प्रचार देश – विदेश में हो !

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *