राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बागीदौरा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न*

राज्य

*राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बागीदौरा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न*

 

अरुण जोशी ब्यूरो चीफ बांसवाड़ा

बागीदौरा: स्काउट भवन बागीदौरा में बैठक का आयोजन हुआ गत सत्र 2025 में किए गए कार्यों का मूल्यांकन एवं आगामी वर्ष सत्र 2026- 27 की वार्षिक कार्य योजना एवं स्काउटिंग गतिविधि को लेकर स्काउटिंग की बैठक रखी गई ,बैठक के मुख्य अतिथि महोदय, श्रीमान नीरज कुमार दोसी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश उपाध्याय उप प्रधान, विशिष्ट अतिथि हरेंद्र जोशी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय, मनोज जोशी प्रधानाचार्य, जगजी भाई कटारा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य एवं अश्विनी कुमार जोशी समन्वयक के तत्वाधान में स्काउट प्रार्थना दया कर दान भक्ति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया , अतिथि स्वागत उद्बोधन दिनेश चरपोटा सचिव स्थानीय संघ बागीदौरा ने किया तत्पश्चात समस्त अतिथियों स्कार्फ पहनाकर कर स्वागत किया गया पंजीकृत विद्यालय का ग्रुप निरीक्षण, तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर, राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने, वृक्षारोपण कार्य स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन, जिला परिषद अधिवेशन आदि मुख्य बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई, आगामी अगस्त माह में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का चतुर्थ वा जिला परिषद अधिवेशन स्थानीय संघ बागीदौरा की मेजबानी में होगा जिला अधिवेशन को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू करने आदि चर्चा हुई , कोषाध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने सत्र 2025 का आय-व्यय का ब्यौरा सदन में प्रस्तुत किया, सहसचिव सुरेश चंद्र गांधी ने गत सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, बाद अतिथियों द्वारा इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया acbeo नीरज दोसी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम,हरित राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्य प्रत्येक विद्यालय में किया जाएगा ,इस कार्यकारिणी बैठक में विजेंद्र व्यास, जेपी गरासिया, शिवलाल गरासिया, आनंद सिंह गरासिया आदि स्काउटर और गाइडर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *