लोकसभा स्पीकर महामहिम माननीय ओम बिरला ने आईआईएम छात्र शांत्तम जैन सराफ का किया अभिनंदन—
कोटा
मद्रास_आईआईटी से बीटेक_एमटेक करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में 3 साल जॉब मैं रहते हुए शांत्तम जैन का आईआईएम_अहमदाबाद में दाखिला होने पर शांत्तम जैन सराफ का अभिनंदन लोकसभा स्पीकर श्रीमान ओम_बिरला ने शाल उड़ाकर और दुपट्टा पहनाकर किया!
इसी कड़ी में शांत्तम जैन के पिता,परम पूज्य गुरु माँ गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री विशुद्धमती माताजी के परम भक्त एवं अग्रवाल डायमंड के मैनेजिंग डायरेक्टर ओम जैन सर्राफ एवं डायरेक्टर माधुरी जैन सर्राफ एवं संगीत जैन सर्राफ ने अपने परिवार सहित लोकसभा स्पीकर महामहिम माननीय ओम बिरला को दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार और अभिनंदन किया!
इस शुभ अवसर पर शांत्तम जैन के परिजन के साथ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन (मडिया) भी विशेष रुप से उपस्थित थे।
शांतम जैन ने कुछ ऐसा कार्य जैसे इंडस्ट्री,स्टार्टअप्स बिजनेस,लगाना चाहते हैं जिससे हाडोती के लोगों को रोजगार मिल सके!
अधिक जानकारी देते हुए शांत्तम जैन सर्राफ ने लोकसभा स्पीकर से वार्ता करते हुए यह कहा कि आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद,हाडोती के लिए भी कुछ ऐसा कार्य जैसे इंडस्ट्री,स्टार्टअप्स बिजनेस,लगाना चाहते हैं जिससे हाडोती के लोगों को रोजगार मिल सके!
लोकसभा अध्यक्ष ने शांत्तम को शाबाशी दी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शांत्तम जैन सराफ के इस तरह के बेहतरीन विचार के लिए उनको शाबाशी दी। और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी!
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी


