हनुवतखेड़ा में रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में आगः समय रहते काबू पाया, अधिकारियों ने कहा- बड़ा हादसा टला
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के हनुवतखेड़ा क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रामगंजमंडी के रेलवे स्टेशन मास्टर ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
फायर प्रभारी हरिओम मेघवाल के निर्देश पर दमकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों, आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।



अधिकारियों के अनुसार, यदि आग तेजी से फैलती तो रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता था। इससे रेल संचालन भी प्रभावित होने की आशंका थी।
आग बुझाने की इस कार्रवाई में फायरमैन जीवन नरवाल, जिनेंद्र शर्मा, डीसीपीओ मुकेश गुर्जर सहित रेलवे और दमकल विभाग के कई कर्मचारी शामिल थे।
