पैसा सिर्फ बोलता नहीं, अच्छे-अच्छों की बोलती भी बंद कर देता है” — अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज
पुष्पगिरी में प्रवचन के दौरान जीवन की तीन सबसे बड़ी समस्याओं पर किया चिंतन, हास्य और आध्यात्मिक संदेश के माध्यम से दिया जीवन को सरल बनाने का मंत्र।
पुष्पगिरी।
अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागरजी महाराज ने अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी प्रवचन में कहा कि “पैसा सिर्फ बोलता ही नहीं, बल्कि अच्छे-अच्छों की बोलती भी बंद कर देता है।” उन्होंने कहा कि धन मनुष्य के जीवन में समस्या भी बन सकता है और समाधान भी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसका उपयोग किस प्रकार किया जाता है।
आचार्य श्री ने कहा कि आज के समय में मनुष्य के जीवन की अधिकांश समस्याएँ तीन विषयों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। पहली समस्या पैसा होना या न होना, दूसरी पुरुष के जीवन में स्त्री का होना या न होना, और तीसरी स्त्री के जीवन में पुरुष का होना या न होना। उन्होंने कहा कि जीवन की बाकी अधिकांश समस्याएँ इन्हीं तीन विषयों का विस्तार हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच विचारों, संस्कारों और मन का मेल ही सुखी परिवार की नींव है। यदि आपसी समझ और सम्मान नहीं हो, तो जीवन में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि केवल साथ रहना पर्याप्त नहीं, बल्कि एक-दूसरे की भावनाओं को समझना ही वास्तविक पारिवारिक सुख का आधार है।
प्रवचन के दौरान आचार्य श्री ने हास्य के माध्यम से भी गंभीर संदेश दिए। उन्होंने घड़ी और पत्नी के अंतर पर एक रोचक प्रसंग सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब हँसाया और बताया कि हास्य जीवन का तनाव दूर करने का श्रेष्ठ माध्यम है। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन, हवाई जहाज और बस वाले प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया कि समय से पहले कुछ भी प्राप्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि “समय पर ही सीख मिलती है, बिना समय के तो भीख भी नहीं मिलती।”
आचार्य श्री के प्रेरक विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की प्रेरणा दी। प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने आचार्य श्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जानकारी स्रोत: प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पीयूष कासलीवाल (औरंगाबाद)।
संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 992974731
“Money Doesn’t Just Speak, It Can Silence Even the Strongest” — AntarMana Acharya Shri Prasanna Sagar Ji Maharaj
At Pushpagiri, Acharya Shri Prasanna Sagar Ji Maharaj explained the three biggest challenges of human life and inspired devotees through wisdom, humor, and spiritual insight.
Pushpagiri:
AntarMana Acharya Shri 108 Prasanna Sagar Ji Maharaj delivered an inspiring discourse, saying, “Money does not just speak; it can silence even the strongest people.” He explained that wealth can become either a problem or a solution, depending on how it is earned and used.
Acharya Shri stated that modern life revolves around three major challenges. The first is having or not having money, the second is whether a man has a woman in his life, and the third is whether a woman has a man in her life. According to him, most other problems in life are simply extensions of these three fundamental issues.
He emphasized that men and women are complementary to each other and that a happy family is built on mutual understanding, shared values, and emotional harmony. Without compatibility in thoughts and feelings, relationships often become a source of conflict rather than happiness.
To make his message engaging, Acharya Shri used humor along with spiritual wisdom. Through light-hearted anecdotes, including a humorous comparison between a clock and a wife, he conveyed deeper lessons about relationships and human behavior. He also narrated an amusing story involving a railway station, an airplane, and a bus to underline the importance of destiny and timing.
Concluding his discourse, Acharya Shri said, “Every lesson comes at the right time; even alms are not received before their destined moment.” He encouraged devotees to cultivate patience, maintain harmony in family life, and use wealth wisely for meaningful and righteous purposes.
A large number of devotees attended the discourse and were deeply inspired by Acharya Shri’s practical and thought-provoking guidance.
Source: Narendra Ajmera & Piyush Kasliwal (Publicity Coordinators, Aurangabad)
Compiled by: Abhishek Jain Luhadiya, Ramganj Mandi, Rajasthan.

