एक दिन महिला दिवस मनाने से काम नहीं चलेगा अविचल सागर महाराज

धर्म

एक दिन महिला दिवस मनाने से काम नहीं चलेगा अविचल सागर महाराज
अशोकनगर
परम पूज्य मुनि श्री 108 अविचल सागर महाराज का मंगल उद्बोधन महिला दिवस पर केंद्रित रहा सीता को सती कहकर बोलते हुए महाराज श्री ने कहा कि –सती सीता वन गमन मना कर अयोध्या में ही राजरानी बनकर रह सकती थी मैना सुन्दरी ना बोल कर राज पाठ भोग सकतीं थीं सती सोमा ना बोलकर राज्य सम्पदा भोग राज रानी बनी रहती लेकिन नहीं उन्होंने अपने धर्म को प्राप्त किया अपने धर्म को जीवन में अंगीकार किया यही कारण है कि आज तक उनका यश इस जगत में फैल रहा है।

 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज आप लोग महिला दिवस मना रहे हैं सिर्फ एक दिन दिवस मनाने से काम चलने वाला नहीं है कुछ ऐसा करो कि आपका नाम अजर अमर हो जायें

 

अंजना सती कब गई मन्दिर। सती सीता जी कब आपके जैसे पूजा पाठ में घंटों बैठी रही उन्होंने वह कार्य किया जिसे आज हजारों वर्ष व्यतीत हो गये

 

लेकिन हर जुबान पर सबसे पहले सीता जी का नाम आता है राम के पहले सीता राम बोला जाता है ये है जीवन को यशश्वी बनने की मनुष्य जन्म मिला है तो कुछ ऐसा करो कि आपको भी सती सीता अंजना सती सोमा या मैना सुन्दरी के रूप में जगत याद करें आपकी यशो पताका युगों युगों तक फहराती रहें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *