इंदौर संभावित चातुर्मास की ओर  बढ़ रहे मुनिश्री सुधासागर महाराज, मंगल विहार में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब

धर्म

इंदौर संभावित चातुर्मास की ओर  बढ़ रहे मुनिश्री सुधासागर महाराज, मंगल विहार में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब

 

सारंगपुर से शाजापुर तक श्रद्धा का अनूठा दृश्य, हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर ले रहे गुरुदेव के विहार का पुण्य लाभ

 

शाजापुर।

परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का मंगल विहार इन दिनों मालवा अंचल में अद्भुत धर्मप्रभावना का माध्यम बना हुआ है। गुरुदेव जहां-जहां पहुंच रहे हैं, वहां धर्म, भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक चेतना का अभूतपूर्व वातावरण निर्मित हो रहा है। उनके विहार में श्रद्धालुओं का कारवां निरंतर बढ़ता जा रहा है और प्रत्येक नगर उनकी दिव्य उपस्थिति से धन्य हो रहा है।

 

गुरुदेव जिस नगर से आगे विहार करते हैं, वहां की गलियां भले ही उनके प्रस्थान के बाद सूनी प्रतीत होती हों, लेकिन वे अपने पीछे धर्म, संयम और आत्मजागरण की ऐसी अमिट छाप छोड़ जाते हैं, जो वर्षों तक लोगों के हृदय में जीवंत रहती है। हाल ही में गुना, बजरंगगढ़ और बीनागंज में भी यही अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन और विहार का लाभ प्राप्त किया।

 

अब मुनिश्री का मंगल विहार संभावित इंदौर चातुर्मास की दिशा में निरंतर जारी है। मार्ग में आने वाले प्रत्येक नगर में धर्मसभा, प्रवचन और आध्यात्मिक प्रेरणा के माध्यम से समाज में धार्मिक जागृति का वातावरण बन रहा है। जैसे-जैसे गुरुदेव आगे बढ़ते हैं, श्रद्धालुओं का विशाल कारवां भी उनके साथ बढ़ता चला जाता है।

 

मंगलवार को सारंगपुर में प्रवचन एवं आहारचर्या सम्पन्न होने के पश्चात मुनिश्री ससंघ ने पनवाड़ी की ओर मंगल विहार किया। दीनदयाल चौराहा, जैन कॉम्प्लेक्स और भेरू दरवाजा मार्ग से होते हुए शोभायात्रा मंडाई स्थित श्री पार्श्वनाथ छोटा मंदिर पहुंची। बड़े मंदिर में शांतिधारा के बाद गुरुदेव ने पनवाड़ी के लिए प्रस्थान किया, जहां ससंघ का रात्रि विश्राम हुआ।

 

बुधवार प्रातः मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज ससंघ का शाजापुर में मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

कलियुग में दिगंबर मुद्रा में नंगे पांव निरंतर विहार करने वाले ऐसे निर्मोही संतों का सान्निध्य अत्यंत दुर्लभ माना जाता है। यही कारण है कि गुरुदेव के प्रति श्रद्धालुओं का समर्पण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और उनके मंगल विहार में आस्था का सागर उमड़ रहा है।

 

— संकलन : अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312

Huge Caravan of Devotees Accompanies Muni Shri Sudhasagar Maharaj on His Auspicious Vihar Towards Indore Chaturmas

 

Shajapur (Madhya Pradesh):

The auspicious Vihar (holy foot journey) of Pujya Niryapak Shraman Muni Shri 108 Sudhasagar Maharaj is witnessing an overwhelming outpouring of devotion across the Malwa region. Wherever the revered saint travels, an atmosphere of spirituality, joy, devotion, and religious awakening is created. Thousands of devotees are joining the holy procession on foot, making it a remarkable display of faith.

 

As Gurudev departs from one town to another, he leaves behind an unforgettable spiritual legacy. His presence inspires people towards self-discipline, non-attachment, and righteous living. Similar scenes of immense devotion were recently witnessed in Guna, Bajranggarh, and Beenaganj, where large numbers of devotees gathered to receive his blessings and accompany his Vihar.

 

Muni Shri is now continuing his journey towards the proposed Indore Chaturmas. At every town along the route, his discourses and spiritual guidance are inspiring people to embrace the path of religion, morality, and self-realization. With every passing destination, the number of devotees walking alongside him continues to grow.

 

On Tuesday, after delivering a discourse and completing Ahar Charya (alms acceptance) in Sarangpur, Muni Shri Sudhasagar Maharaj Sangh proceeded towards Panwadi. The grand procession passed through Deendayal Chowk, Jain Complex, and Bheru Darwaza Road, reaching Shri Parshwanath Chhota Mandir at Mandai. Following the Shantidhara ceremony at the main temple, Gurudev continued his Vihar to Panwadi, where the Sangh halted for the night.

 

On Wednesday morning, Muni Shri 108 Sudhasagar Maharaj Sangh made a grand and auspicious entry into Shajapur, where devotees welcomed him with great enthusiasm and devotional chants.

 

Walking barefoot in the Digambar tradition during the present era is considered an extraordinary example of selfless austerity and spiritual discipline. Such detached saints are exceedingly rare, which is why an ever-growing caravan of devotees continues to accompany Gurudev with deep faith and reverence.

 

Compiled by:

Abhishek Jain Luhadia

Ramganj Mandi, Rajasthan, India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *