धर्म दिखावे से नहीं, वीतरागता और त्याग से मिलता है: निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज

धर्म

धर्म दिखावे से नहीं, वीतरागता और त्याग से मिलता है: निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज

देई में संघ सहित भव्य मंगल प्रवेश, ; राजस्थान के प्रथम वर्षायोग के कोटा में होने की प्रबल संभावना से हाड़ौती में उत्साह

देई।
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का शनिवार को संघ सहित देई नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बांसी रोड से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच नसिया जैन मंदिर पहुँची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का पद प्रक्षालन, मंगल आरती एवं पुष्पवर्षा कर भावभीनी अगवानी की।

नसिया मंदिर पहुँचने के बाद शोभायात्रा विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो गई, जहाँ मुनिश्री योगसागर महाराज ने धर्म के वास्तविक स्वरूप, आत्मकल्याण और मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रेरणादायी प्रवचन दिए।

अपने उद्बोधन में मुनिश्री ने कहा कि “धर्म बाहरी दिखावे का विषय नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, वीतरागता और त्याग का मार्ग है।” उन्होंने धार्मिक आयोजनों में बढ़ती आडंबर की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिरों का निर्माण नाम, प्रसिद्धि या प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा, साधना और आत्मकल्याण की भावना से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आत्मा अनादिकाल से संसार में भटक रही है और क्रोध, मान, माया तथा लोभ जैसे कषाय ही उसके बंधन का कारण हैं। इन कषायों का त्याग करने पर ही आत्मा अपने वास्तविक स्वरूप को प्राप्त कर सकती है। जब कषायों का पूर्ण नाश होता है, तभी आत्मा परम शुद्धता और प्रभुत्व को प्राप्त करती है।

मुनिश्री ने कहा कि धन-दौलत, वैभव और बाहरी साधनों से धर्म की प्राप्ति संभव नहीं है। सच्चा धर्म त्याग, संयम, आत्मचिंतन और कषायों से मुक्ति के मार्ग पर चलने में निहित है। उनके ओजस्वी प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म के वास्तविक मर्म को समझने और आत्मकल्याण की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

कोटा में प्रथम वर्षायोग की संभावना से हाड़ौती में उत्साह

धर्मसभा के दौरान यह भी चर्चा रही कि परम पूज्य मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का इस वर्ष का वर्षायोग (चातुर्मास) राजस्थान में होने की प्रबल संभावना है। श्रद्धालुओं के बीच यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुरुदेव का राजस्थान का प्रथम वर्षायोग हाड़ौती की धर्मनगरी कोटा में हो सकता है। इस संभावना से कोटा सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के जैन समाज में उत्साह और उमंग का वातावरण देखा जा रहा है।

रिपोर्ट: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
मो.: 9929747312

Here is the professional English translation suitable for a news portal:

Religion Is Attained Through Detachment and Renunciation, Not Ostentation: Niryaapak Shraman Muni Shri 108 Yog Sagar Maharaj

Grand Ceremonial Welcome in Dei with the Monastic Sangh; Enthusiasm Grows Across Hadoti Over the Strong Possibility of Rajasthan’s First Varshayog in Kota

Dei:

His Holiness Niryaapak Shraman Muni Shri 108 Yog Sagar Maharaj received a grand ceremonial welcome in Dei town on Saturday along with his monastic Sangh. A magnificent procession commenced from Bansi Road and reached the Nasiya Jain Temple amidst an atmosphere of deep devotion and reverence. Devotees welcomed Gurudev with Pad Prakshalan (ceremonial washing of the feet), Mangal Aarti, and a shower of flowers at various places along the route.

Upon reaching the Nasiya Jain Temple, the procession transformed into a large religious assembly, where Muni Shri Yog Sagar Maharaj delivered an inspiring discourse on the true essence of religion, self-realization, and the purpose of human life.

In his sermon, Muni Shri said, “Religion is not about outward display; it is the path of self-purification, detachment, and renunciation.” Expressing concern over the growing trend of extravagance in religious events, he emphasized that temples should not be built for fame, recognition, or display, but with devotion, spiritual practice, and the noble intention of self-upliftment.

He further explained that the soul has been wandering through the cycle of birth and death since time immemorial, and that passions such as anger, pride, deceit, and greed are the real causes of its bondage. Only by overcoming these passions can the soul realize its true nature. When these inner impurities are completely destroyed, the soul attains supreme purity and spiritual sovereignty.

Muni Shri also stated that wealth, luxury, and material possessions cannot lead one to true religion. Genuine spirituality lies in renunciation, self-discipline, introspection, and freedom from passions. His powerful discourse inspired devotees to understand the true essence of religion and to walk the path of self-realization.

Enthusiasm Across Hadoti Over the Possibility of the First Varshayog in Kota

During the religious assembly, discussions also centered on the strong possibility of Muni Shri 108 Yog Sagar Maharaj observing this year’s Varshayog (Chaturmas) in Rajasthan. Devotees believe that Gurudev’s first-ever Varshayog in the state may take place in Kota, the spiritual hub of the Hadoti region. The possibility has generated immense excitement and enthusiasm among the Jain community across Kota and the entire Hadoti region.

Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi

Mobile: +91 99297 47312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *