राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निरु छाबड़ा ने चावल पर क्षमा का सुक्ष्म लेखन किया

जयपुर
दस लक्षण महापर्व संपन्न कर क्षमा याचना दिवस क्षमावाणी पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निरु छाबड़ा ने चावल पर सूक्ष्म लेखन किया।

आपको बता दे श्रीमती छाबड़ा ने यह कृति बनाने में 208 चावल उपयोग में लिए एवं 18 चावल पर लेखन किया है।
इससे पहले भी निरु छाबड़ा ने देश की “आजादी का अमृत महोत्सव ” 75 वी वर्षगांठ पर चावल पर “आजादी का अमृत महोत्सव” लिखा है। इतना ही नही श्रीमती छाबड़ा की राष्ट्रीय विषयों पर आधारित कलाकृतिया नीरूज आर्ट गैलरी सूर्य नगर तारों की कूट टोंक रोड पर रखीं हुईं मुख्य कलाकृतियां हैं।अनेकता में एकता, मेरा भारत महान, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान ,लोकतंत्र के 50 वर्ष, गांधी और अहिंसा ,मेरा संकल्प, अन्य कलाकृतियां है। श्रीमती छाबड़ा कई मंचों पर सम्मानित हो चुकी है। कई राष्ट्राध्यक्षो को अपनी कलाकृतियां दिखा चुकी है। व भेंट कर चुकी हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
