मुनिश्री विमल सागर महाराज संघ सानिध्य में युवा ऊर्जा महोत्सव सम्पन्न दशा हुमड समाज के 72 गांव में से 36 गांव ने के पंचों ने एवं युवाओं ने दिन में शादी दिन में भोज का मुनि संघ के सानिध्य में संकल्प लिया एवं रात्रि भोज पर पूर्णतया लगाया प्रतिबंध

धर्म

मुनिश्री विमल सागर महाराज संघ सानिध्य में युवा ऊर्जा महोत्सव सम्पन्न दशा हुमड समाज के 72 गांव में से 36 गांव ने के पंचों ने एवं युवाओं ने दिन में शादी दिन में भोज का मुनि संघ के सानिध्य में संकल्प लिया एवं रात्रि भोज पर पूर्णतया लगाया प्रतिबंध

घाटोल
वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में संपूर्ण वागड़ एवं मेवाड़ का युवा ऊर्जा महोत्सव भारी जनसैलाब के साथ दिन में शादी दिन में भोज के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

 

 

 

दोपहर में मंदिर के विशाल भव्य पंडाल में मुनिश्री विमल सागर जी महाराज के संघ के सानिध्य में आयोजित युवा ऊर्जा महोत्सव 18000 दशा हुमड जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया के मुख्य अतिथि में एवं संरक्षक मोहन पिंडारमिया, बसंत लाल सर्राफ, धनपाल ललावत, अजीत मुगांणिया, निलेश संघवी के अध्यक्षता में एवं दशा हुमड महिला महासभा अध्यक्षा साधना कोठारी, उषा खौडानिया के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में अतिथियोंके द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात बालिका मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं नृत्य किया गया तत्पश्चात नगर सेठ राजमल सेठ एवं जैन युवा संगठन के अध्यक्ष वैभव
घाटलिया, महामंत्री पुनीत कोठारी, दशा हुमड युवा महासभा अध्यक्ष दीपेश लालावत के साथ संगठन के सदस्य ने अतिथियों का तिलक एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया।

 

किसी भी शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए संपर्क करे, कवि जैन वीरेंद्र विद्रोही, 6306127196

उपरांत कार्यक्रम में दिन में शादी दिन में भोज के साथ ही सामूहिक विवाह प्रि वेडिंग एवं कोरियोग्राफर के साथ ही समाज के अन्य ज्वलनत समस्याओं पर बांसवाड़ा के लोकेश शाह डडुका से रितेश शाह, गलियाकोट कॉलोनी डॉक्टर नीरज जैन, बागीदारा से विनोद जैन, घाटोल से अरुण कोठारी, परतापुर से सुदीप जैन , अरथुना से राकेश जैन , राजेश शाह दीपेश लालावत एवं घाटोल से मुनि त्यागी साधु सेवा कमेटी के अध्यक्ष अजीत लालावत ने अपने विचार सभा में रखें वह कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश खोडनिया ने एवं मोहनलाल पिंडामिया संबोधित किया।

 

 

इस अवसर पर मुनि श्री विमल सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा की रात्रि भोजन में किस प्रकार जीवो कि हिंसा होती है उसके बारे में एक कथा के माध्यम से बताया कि दिन में बना दिन में ही खाना चाहिए और रात्रि भोजन का सभी जैनो का त्याग होना चाहिए और हमें ऐसे पापो से बचना चाहिए वही कार्यक्रम में घाटोल दिगंबर जैन समाज ने अशोक गहलोत सरकार ने जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड बनाने पर दिनेश खौडानिया एवं राज्य सरकार अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया। वही कार्यक्रम में बागीदौरा, अर्थुना, सागवाड़ा, साबला, तलवाड़ा ,डडुका ,आजंना, बोरी, परतापुर नरवाली मुगाणा, पारसोला, सलूंबर, उदयपुर,खमेरा, पिपलखुट की साथ संपूर्ण वागड एवं मेवाड़ क्षेत्र के युवा उपस्थित थे।

वही कार्यक्रम में दशा हुमड समाज के 72 गांव में से 36 गांव ने के पंचों ने एवं युवाओं ने दिन में शादी दिन में भोज का मुनि संघ के सानिध्य में संकल्प लिया एवं रात्रि भोज पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *