मध्यप्रदेश में अनूठा इतिहास: भक्त के गृहप्रवेश में पहुँचा पूरा चतुर्विध जैनसंघ, आचार्य प्रसन्न सागर बोले— “आकाश छोटा हो सकता है, उसका समर्पण आकाश से भी बड़ा है”
सोनकच्छ |
मध्यप्रदेश के धार्मिक इतिहास में संभवतः पहली बार ऐसा अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब दिगम्बर जैन संत अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज अपने सम्पूर्ण चतुर्विध जैनसंघ के साथ एक श्रद्धालु के गृहप्रवेश समारोह में शामिल हुए। गुरु और शिष्य के इस अनुपम मिलन ने उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं और पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
आचार्य श्री अपने संघ—उपाध्याय, प्रवर्तक, निर्यापक, स्थविर, ऐलक, क्षुल्लक, गणिनी आर्यिका, क्षुल्लिका एवं संघपति सहित समर्पित भक्त आकाश एवं वैशाली जैन के नव-निर्मित ‘अंतर्मना कल्पतरु’ गृह में पहुंचे। मंत्रोच्चार और मंगल विधि के साथ आचार्य श्री ने स्वयं गृहप्रवेश कराया। यह दुर्लभ दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
इस अवसर पर आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने भक्त आकाश के समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा, “देश में अनेक बड़े धनपति हैं, लेकिन परमात्मा ने आकाश के समर्पण को स्वीकार किया और गुरुओं को उसके घर भेज दिया। आकाश छोटा हो सकता है, लेकिन उसका समर्पण आकाश से भी बड़ा है।”
भावुक होते हुए भक्त आकाश जैन ने कहा कि वर्ष 2019 से उनका गुरुदेव से आध्यात्मिक संबंध जुड़ा है। उन्होंने बताया, “जब भी जीवन में कठिन समय आया, गुरुदेव ने केवल इतना कहा—’बाबू, मैं हूँ ना।’ यही शब्द आज मेरे जीवन का सबसे बड़ा संबल हैं।”
गृहप्रवेश में बने तीन अद्भुत संयोग
पहला संयोग:
आचार्य श्री के गृहस्थ जीवन का नाम दिलीप उर्फ पप्पू था। संयोगवश भक्त आकाश जैन का घरेलू नाम भी पप्पू है और उनके पिता का नाम भी दिलीप है। आकाश ने कहा कि वे गुरुदेव को अपने पिता के समान मानते हैं।
दूसरा संयोग:
भक्त की पत्नी वैशाली जैन की इच्छा थी कि गृहप्रवेश के समय मंदिर से भगवान की प्रतिमा भी साथ आए। यह संभव नहीं हो सका, लेकिन उसी समय शोभायात्रा मार्ग में गिरनार (गुजरात) से भगवान नेमीनाथ स्वामी का रथ उनके घर के समीप पहुंच गया। आचार्य श्री ने इसे भक्त की सच्ची भावना का प्रतिफल बताते हुए कहा, “देखो, अब हमारे साथ भगवान भी गृहप्रवेश में शामिल हो गए हैं।”
तीसरा संयोग:
भक्त आकाश की माता किरण देवी, जो पिछले सात वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं, अचानक इस पूरे आयोजन में सहज रूप से शामिल हुईं। उन्हें सामान्य स्थिति में देखकर परिवार और उपस्थित श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए। भावुक आकाश ने कहा, “मेरे लिए इससे बड़ा चमत्कार और क्या हो सकता है।”
गुरु और शिष्य के अटूट विश्वास, समर्पण और श्रद्धा का यह अलौकिक प्रसंग सोनकच्छ में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे केवल गृहप्रवेश नहीं, बल्कि गुरु-कृपा और भक्ति के दिव्य मिलन का ऐतिहासिक क्षण बताया।
जानकारी स्रोत: प्रचार-प्रसार संयोजक रोमिल पाटणी (सोनकच्छ), नरेंद्र अजमेरा, पियुष कासलीवाल (औरंगाबाद)।
संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी।9929747312
Historic First in Madhya Pradesh: Entire Fourfold Jain Sangh Attends a Devotee’s Housewarming, Acharya Prasanna Sagar Says – “Akash May Be Small in Name, But His Devotion Is Greater Than the Sky”
Sonkatch | Special Correspondent
In what is believed to be a first-of-its-kind event in Madhya Pradesh, Digambar Jain saint Antarmana Acharya Shri 108 Prasanna Sagar Ji Maharaj attended a devotee’s housewarming ceremony along with the entire fourfold Jain Sangh (Chaturvidh Jain Sangh). The extraordinary occasion witnessed the presence of Acharya Shri, Upadhyayas, Pravartaks, Niryapaks, Sthavirs, Ailaks, Kshullaks, Ganinis, Aryikas, Kshullikas, and Sanghpati, making it a historic and spiritually significant moment.
The grand “Antarmana Kalpataru” Housewarming Ceremony was held at the newly built residence of devoted followers Akash Jain and Vaishali Jain. Acharya Shri personally performed the auspicious house entry with Vedic chants and blessings, leaving devotees deeply emotional and inspired by the rare display of devotion and grace.
Addressing the gathering, Acharya Shri Prasanna Sagar Ji Maharaj praised Akash’s unwavering faith, saying:
“There are many wealthy people in this country, but God recognized Akash’s devotion and sent the Gurus to his home. Akash may be small in name, but his devotion is greater than the sky.”
A visibly emotional Akash Jain shared that he has been connected with Acharya Shri since 2019. He recalled that whenever life presented challenges, the Guru would reassure him with the words, “Babu, I am here.” He said those simple words have remained the greatest source of strength in his life.
Three Remarkable Coincidences During the Ceremony
First Coincidence:
Acharya Shri’s name during his household life was Dilip (Pappu). Coincidentally, Akash Jain’s family nickname is also Pappu, and his father’s name is Dilip. Akash said he considers Acharya Shri not only his Guru but also a father figure.
Second Coincidence:
Vaishali Jain had wished that an idol of Lord Jain from a temple would accompany the housewarming ceremony. Although this was not initially possible, during Acharya Shri’s procession, a chariot carrying the idol of Lord Neminath Swami from Girnar, Gujarat, happened to pass near their residence. Acharya Shri remarked that the devotee’s heartfelt wish had been fulfilled, saying, “See, now even the Lord Himself has joined this housewarming ceremony.”
Third Coincidence:
Akash’s mother, Kiran Devi, who had reportedly been suffering from a mental illness for the past seven years, unexpectedly attended the ceremony in a normal and cheerful state. Witnessing this, Akash became emotional and said, “For me, there can be no greater miracle than this.”
The event became a powerful symbol of faith, devotion, and the sacred bond between Guru and disciple, with devotees describing it as a historic and unforgettable spiritual occasion.
Source: Romil Patni (Publicity Coordinator, Sonkatch), Narendra Ajmera, Piyush Kasliwal (Aurangabad).
Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi, Rajasthan.

